न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय के बर्थडे पर फैंस को गिफ्ट, ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर जारी, जानें कब रिलीज होगी प्रियंका की ‘टाइगर’

अजय देवगन के 55वें जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘मैदान’ के मेकर्स ने अभिनेता के फैंस को गिफ्ट दिया है। अजय की मच अवेटेड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 1:23:21

2 News : अजय के बर्थडे पर फैंस को गिफ्ट, ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर जारी, जानें कब रिलीज होगी प्रियंका की ‘टाइगर’

अजय देवगन के 55वें जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘मैदान’ के मेकर्स ने अभिनेता के फैंस को गिफ्ट दिया है। अजय की मच अवेटेड स्पोर्ट्स बायोपिक ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया। मेकर्स ने पिछले महीने भी ट्रेलर जारी किया था। आज मंगलवार (2 अप्रैल) को जारी किया गया 2 मिनट 7 सैकंड का ट्रेलर ओवरऑल जबरदस्त है। इसे देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

ट्रेलर की शुरुआत में साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि, अजय से कहती हुई नजर आती हैं कि वैसे पूरे इंडिया में किसी को नहीं लगता कि भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों में जीतेगी, पर आपको लगता है। ये सुनकर अजय हां में गर्दन हिलाते हैं और प्रियामणि कहती हैं कब? इसके बाद मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ अजय रास्ते में आने वाली असंख्य चुनौतियों के बीच टीम चुनने और उन्हें प्रशिक्षित करने की कोशिश करते दिखते हैं।

गौरतलब है कि ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की असल जिंदगी पर आधारित है। रहीम के नेतृत्व में टीम ने 1951 और 1962 में एशियाई खेल में बाजी मारी थी। ये फिल्म जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है। पटकथा और संवाद सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे हैं। संगीत एआर रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। फिल्म ईद पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका चोपड़ा ने ‘टाइगर’ फिल्म के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट

ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार (1 अप्रैल) को अपने अगले प्रोजेक्ट ‘टाइगर’ की उसके पोस्टर के साथ घोषणा की। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘टाइगर’ की रिलीज डेट की घोषणा कर शेयर किया कि इस अविश्वसनीय कहानी को आवाज देना और फिल्म के माध्यम से जंगलों की खोज करना कितना मजेदार था। प्रियंका ने एक लंबे नोट से भावनाएं व्यक्त कीं।

प्रियंका ने लिखा, ‘टाइगर... एक कहानी जो जंगली को पकड़ती है और उसके भीतर होने वाली हर चीज को सामने लाती है - प्यार, संघर्ष, भूख, अस्तित्व और बहुत कुछ की कहानियां। भारत के हलचल भरे जंगलों में, जहां बड़े और छोटे, डरपोक और राजसी जीव घूमते हैं, वहां अंबा है - एक कालातीत विरासत वाली बाघ। वह अपने शावकों की इतने प्यार से देखभाल करती है कि माँ और बच्चे के बीच का खूबसूरत रिश्ता बहुत शानदार ढंग से चमकता है।

इस खूबसूरत परिवार पर 8 साल तक इस फिल्म की शूटिंग की गई। मुझे इस अविश्वसनीय कहानी में अपनी आवाज देने और इस फिल्म के माध्यम से जंगलों की खोज करने में बहुत मजा आया। मैं आप सभी के साथ जंगल का आनंद लेने का इंतजार नहीं कर सकती! 'टाइगर' आपके लिए इस पृथ्वी दिवस, 22 अप्रैल को प्रदर्शित की जाएगी।@डिज्नीप्लस #डिज्नीनेचर।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम