न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मैदान’ का टीजर आया सामने, अलग अंदाज में दिखे अजय देवगन, ‘आशिकी 3’ को लेकर आई यह अपडेट

एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। फिल्म के मेकर्स ने आज मंगलवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Mar 2024 2:02:52

2 News : ‘मैदान’ का टीजर आया सामने, अलग अंदाज में दिखे अजय देवगन, ‘आशिकी 3’ को लेकर आई यह अपडेट

एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। फिल्म के मेकर्स ने आज मंगलवार (6 मार्च) को इसका एक टीजर जारी किया है। इसमें अजय के दमदार किरदार की झलक देखने को मिल रही है। 36 सैकंड के इस टीजर में अजय को एक साधारण लेकिन प्रभावशाली लुक में दिखाया गया है। अजय दृढ़ संकल्प से भरे हुए दिख रहे हैं और उनके अंदाज में देश के गौरव की झलक नजर आती है।

टीजर में कुछ बच्चे सड़क के बीचों-बीच फुटबॉल खेल रहे हैं। इसी दौरान अजय उधर से गुजरते हैं और वे फुटबॉल को रोककर उसे इस अंदाज में किक मारते हैं कि बच्चे हैरान रह जाते हैं। अजय के आगे से एक बस गुजरती है, लेकिन इसके बावजूद वे फुटबॉल को दूसरी ओर पहुंचाने में सफल रहते हैं। टीजर के अंत में गुरुवार (7 मार्च) को ट्रेलर रिलीज होने की घोषणा की गई है।

बता दें कि 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग यानी 1950 और 1960 के दशक की कहानी कहती है। फिल्म में अजय दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहमान का रोल कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा हैं। इसे बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

ajay devgn,maidaan movie,maidaan teaser,maidaan trailer,football coach ajay devgn,aashiqui 3,kartik aaryan,t series

टी-सीरीज ने ‘आशिकी 3’ को लेकर जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

'आशिकी 3' फिल्म को लेकर टी-सीरीज का ऑफिशियल बयान सामने आया है। अफवाहें थीं कि भूषण कुमार का प्रोडक्शन हाउस 'आशिकी 3' की तर्ज पर अलग टाइटल से फिल्म बनाने वाला है, मगर अब उसने साफ कर दिया है कि ये सब झूठ है। कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' की तरह टी-सीरीज भी एक अलग टाइटल से फिल्म बनाने वाला है जिसे अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे।

टी-सीरीज ने आज बुधवार (6 मार्च) को बयान जारी कर कहा, “हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि 'आशिकी 3' के डवलपमेंट और प्रोडक्शन से अभी हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अभी ये सब अफवाह है कि टी-सीरीज 'आशिकी 3' को प्रोड्यूस कर रहा है। जब 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू होगी और इससे जुड़ने का मौका मिलेगा तो हम अकेले इसे प्रोड्यूस नहीं करेंगे। हम विशेष फिल्म्स मुकेश भट्ट के साथ सह-मालिक के तौर पर इसका प्रोडक्शन करेंगे।

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित प्रपोज्ड फिल्म न तो 'आशिकी 3' है और न ही इससे इसका कोई लेना-देना है। उल्लेखनीय है कि 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म साल 1990 की म्यूजिकल ड्रामा 'आशिकी' का ही सीक्वल है। इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। फिर इसका दूसरा सीक्वल साल 2013 में बना, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम