न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय की फिल्म ‘मैदान’ का गाना ‘टीम इंडिया हैं हम’ रिलीज, 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की रिलीज डेट घोषित

अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी उनका क्रेज कायम है। अजय की फिल्म ‘शैतान’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Mar 2024 1:25:28

2 News : अजय की फिल्म ‘मैदान’ का गाना ‘टीम इंडिया हैं हम’ रिलीज, 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की रिलीज डेट घोषित

अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी उनका क्रेज कायम है। अजय की फिल्म ‘शैतान’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फैंस को यह मूवी बेहद पसंद आ रही है और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं अजय की अगली फिल्म ‘मैदान’ की, जो जल्द ही थिएटर्स में उतारी जाने वाली है।

यह एक गुमनाम नायक कोच सैयद अब्दुल रहीम की वास्तविक जीवन की कहानी की झलक पेश करती है, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के साथ मिलकर ऐसा इतिहास रचा है जिसे भुला दिया गया है। अब निर्माताओं ने ‘टीम इंडिया हैं हम’ टाइटल वाले गाने को रिलीज किया है। यह गान उन भावनाओं और उत्साह का प्रतीक है जो हर भारतीय एथलीट तिरंगे का प्रतिनिधित्व करते समय अनुभव करता है।

एक ऐसी भावना जो पूरे देश को उनके लिए जयकारे लगाने के लिए एकजुट करती है। गाने को मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने कंपोज किया है। इसके बोल मनोज मुंतशिर, स्लो चीता और दविंदर सिंह ने लिखे हैं। आवाज एआर रहमान और नकुल अभ्यंकर ने दी है। फिल्म के डायरेक्टर अमित रविंदरनाथ शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी हों या कोई और, यह गीत पूरे देश को एक साथ खड़े होने का आह्वान है।

फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं। फिल्म जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है। पटकथा और संवाद क्रमशः सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म ईद पर 10 अप्रैल को रिलीज हो जाएगी।

ajay devgn,actor ajay devgn,maidaan,maidaan movie,ar rehman,football coach,shaitaan,heeramandi the diamond bazaar web series,sanjay leela bhansali

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में हैं कई दिग्गज एक्ट्रेस

मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में हैं। मेकर्स सीरीज से सभी एक्ट्रेस के लुक्स आउट कर चुके हैं, जो काफी रॉयल हैं। अब इसकी रिलीज डेट अनाउंट कर दी गई है। सीरीज की प्रीमियर की तारीख की अनाउंसमेंट साउथ मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित एक शानदार ड्रोन लाइट शो कार्यक्रम के दौरान की गई।

इस दौरान ड्रोन के जरिए आकाश में सीरीज की दुनिया की एक मनमोहक झलक भी दिखाई गई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज 1 मई को स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी आजादी से पहले चल रहे वेश्यालय पर आधारित है। सीरीज में प्यार, धोखा, राजनीति को करीब से दिखाया गया है। कार्यक्रम में शो की स्टार कास्ट शर्मिन सहगल और संजीदा शेख के साथ-साथ, भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह और नेटफ्लिक्स इंडिया में सीरीज की निदेशक तान्या बामी भी मौजूद रही।

भंसाली ने कहा कि मैं पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं उनके जुनून और समर्पण के लिए, जो उन्होंने ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की दुनिया को नेटफ्लिक्स पर लाने के लिए दिखाई है। सीरीज में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन और संजीदा जैसी एक्ट्रेस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम