न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से अब अजय का फर्स्ट लुक आया सामने, सारा की 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर जारी

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 1:00:19

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से अब अजय का फर्स्ट लुक आया सामने, सारा की 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर जारी

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक फिल्म से जुड़े स्टार्स के कई लुक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अजय देवगन का लुक सामने नहीं आया था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म से अजय का पोस्टर भी सामने आ चुका है, जो काफी शानदार है। रोहित ने आज मंगलवार (21 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अजय का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

तस्वीर में अजय काफी गुस्से में दिख रहे हैं। उनकी फोटो के साथ शेर की एक झलक भी दिखाई दे रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा-''शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला। बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन।”

अजय के साथ फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का कैमियो भी देखने को मिलेगा। विलेन के रूप में अर्जुन कपूर के नाम पर चर्चा चल रही है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'ऐ वतन मेरे वतन' में स्वतंत्रता सेनानी का रोल करेंगी सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने सोमवार (20 नवंबर) को IFFI 2023 में 'ऐ वतन मेरे वतन' फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। सारा के साथ स्टेज पर फिल्ममेकर करण जौहर भी थे। सारा ने इससे पहले जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है और इसमें सारा एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी ‘उषा मेहता’ का किरदार निभाएंगी।

करण ने बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें सारा माइक्रोफोन में बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'आजाद आवाजें, कैद नहीं होती'#AeWatanMereWatanOnPrime, जल्द ही आ रहा है केवल @ primevideoin पर।” सारा ने हाल ही में अपडेट दी थी कि शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्टर में सारा अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

व्हाइट खादी साड़ी, माथे पर बिंदी लगाए सारा का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे सारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को करण ने प्रोड्यूस और सोमेन मिश्रा ने को-प्रोड्यूस किया है। डायरेक्शन कन्नन अय्यर ने किया है। अभी इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे