न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय-रोहित ने दिए करण के इन सवालों के दिलचस्प जवाब, ‘जेठालाल’ के बेटे की शादी में पहुंचे ये कलाकार

‘कॉफी विद करण’ शो का 8वां सीजन भी हर सीजन की तरह खूब सुर्खियों में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हो रहे इस चैट शो की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 6:35:59

2 News : अजय-रोहित ने दिए करण के इन सवालों के दिलचस्प जवाब, ‘जेठालाल’ के बेटे की शादी में पहुंचे ये कलाकार

‘कॉफी विद करण’ शो का 8वां सीजन भी हर सीजन की तरह खूब सुर्खियों में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हो रहे इस चैट शो की शुरुआत 26 अक्टूबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत जोड़ी के साथ हुई थी। इसके बाद सन्नी व बॉबी देओल, सारा अली खान व अनन्या पांडे, करीना कपूर खान व आलिया भट्ट, वरुण धवन व सिद्धार्थ मल्होत्रा, रानी मुखर्जी व काजोल, विक्की कौशल व कियारा आडवाणी और आदित्य रॉय कपूर व अर्जुन कपूर की जोड़ियों ने रंग जमाया।

अब गुरुवार (21 दिसंबर) को आने वाले 9वें एपिसोड का प्रोमो आ गया है। इसमें एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आएंगे। प्रोमो की शुरुआत में शो के होस्ट फिल्ममेकर करण जौहर ने अजय और रोहित का स्वागत किया। इसके बाद करण, अजय से पूछते हैं कि क्या आप सक्सेस मिलने के बाद ओवररिएक्ट करते हैं?' इसका जवाब अजय के बजाय रोहित ने दिया। रोहित ने कहा, “अजय और सलमान के बारे में एक बात बताता हूं। फिल्म हिट होती है तो ये दोनों अपनी वैन के बाहर बैठकर चिल करते हैं। फिल्म फ्लॉप होती है तो भी ये दोनों अपनी वैन के बाहर बैठकर चिल करते हैं।”

करण आगे पूछते हैं, “रणवीर की एनर्जी कभी डाउन नहीं होती है और अजय आप इसके एकदम अपोजिट हैं। ऐसे में आप रणवीर को कैसे हैंडल करते हैं? इस पर अजय कहते हैं, “मैं उनसे कहता हूं कि या तो आप चुप हो जाइए या फिर मैं अपने कान बंद कर लेता हूं।” इसके बाद भी कई मजेदार सवाल-जवाब का सिलसिला चलता है। प्रोमो के अंत में करण ने अजय से पूछा कि उनका इंडस्ट्री में कोई दुश्मन है? तो अजय ने कहा- ‘एक जमाने में आप थे…।’ अजय का जवाब सुन रोहित हंसने लगते हैं।

एक्टर दिलीप जोशी के बेटे रितविक की हुई शादी, फोटो-वीडियो वायरल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में ‘जेठालाल’ का रोल निभाकर लोगों के दिलों में बस चुके एक्टर दिलीप जोशी के बेटे रितविक की शादी हो गई है। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। शादी में शो की पूरी कास्ट नजर आई। वो एक्टर्स भी दिखे, जो शो को अलविदा कह चुके हैं। दिशा वकानी (दयाबेन) भी वहां पहुंचीं। दिलीप अपने पूरे परिवार संग नजर आ रहे हैं। सभी लोग काफी खुश दिखे। दिलीप काफी डैशिंग लग रहे हैं।

उनकी बेटी नियति भी ब्लू साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। दिशा पिंक सूट में बेटी के साथ फंक्शन में पहुंची थीं। ‘आत्माराम भिड़े’ का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर भी नजर आए। उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। फंक्शन किसी राजसी शादी से कम नहीं था। सभी लोग आइवरी कपड़ों में ड्रेस्ड अप नजर आए।

शादी एक शानदार वेन्यू पर की गई, जिसका व्यू काफी खूबसूरत था। तालाब के किनारे बने रिसॉर्ट से शादी का वीडियो सामने आया है। हाथ में तलवार लिए रितविक आगे-आगे अपनी मां के साथ चल रहे हैं। वहीं उनके पीछे दिलीप दिख रहे हैं। ठीक उनके पीछे उनकी बेटी हैं। शादी से पहले संगीत, हल्दी के साथ ही गरबा नाइट भी रखी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम