न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय-माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का गाना रिलीज, देखें-‘हीरामंडी’ की इन 6 एक्ट्रेस के सोलो लुक

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन और साउथ इंडियन स्टार आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शैतान' के कारण लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 2:09:22

2 News : अजय-माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का गाना रिलीज, देखें-‘हीरामंडी’ की इन 6 एक्ट्रेस के सोलो लुक

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन और साउथ इंडियन स्टार आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शैतान' के कारण लाइमलाइट में हैं। फैंस भी इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी।

हाल ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें अजय और माधवन एक-दूसरे को चुनौती देखे दिखे। इसमें माधवन शैतान का रोल निभा रहे हैं, जो अजय की बेटी को सम्मोहित कर उसे काबू में कर लेते हैं। इस बीच आज गुरुवार (29 फरवरी) को 'शैतान' का गाना 'ऐसा मैं शैतान' जारी कर दिया गया। माधवन शैतानी शक्तियां दिखाकर अजय पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

गाने को रफ्तार ने आवाज दी है तो वहीं इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। फिल्म में मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में हैं। वह जय की पत्नी बनी हैं। फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है। डायरेक्शन की डोर विकास बहल के पास है। साथ ही इसकी कहानी भी उन्होंने ही कलमबद्ध की है।

संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के सारे खास किरदारों के चेहरे किए रिवील

दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उनकी मच अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के सारे खास किरदारों के चेहरों को रिवील कर दिया है। इस सीरीज के सभी कैरेक्टर्स के सिंगल पोस्टर रिलीज किए गए हैं। सीरीज में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसी एक्ट्रेस अपनी चमक बिखेरेंगी। पिछले दिनों इसका टीजर रिलीज किया गया था।

अब गुरुवार (29 फरवरी) को भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे के मौके पर हरेक एक्ट्रेस के स्टनिंग सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है। भंसाली ने इनमें अपनी खूबी पेश की है। भंसाली अपनी फिल्मों में मजबूत महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वे अपने विजुअल लग्जरी और सभी चीजों पर बारीकी से ध्यान देने के लिए मशहूर हैं।

बता दें कि ‘हीरामंडी’ मल्लिका जान और फरदीन के बीच टक्कर की उलझन को दर्शाती है, एक ऐसा क्षेत्र जहां वैश्याएं रानियों के रूप में राज करती हैं। इस टक्कर के बीच कहानी मल्लिका जान की सबसे छोटी बेटी आलम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भविष्य की आखिरी उम्मीद बन जाती है। ‘हीरामंडी’ देश के आजाद होने से पहले के बैकड्रॉप पर बेस्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम