न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय-माधवन की फिल्म ‘शैतान’ के ट्रेलर से खड़े हो जाएंगे रौंगटे, सुनील ने कपिल से लड़ाई पर की बात

एक्टर अजय देवगन तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अजय आज भी बराबर एक्टिव हैं और उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 2:05:27

2 News : अजय-माधवन की फिल्म ‘शैतान’ के ट्रेलर से खड़े हो जाएंगे रौंगटे, सुनील ने कपिल से लड़ाई पर की बात

एक्टर अजय देवगन तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अजय आज भी बराबर एक्टिव हैं और उनकी फिल्में लगातार आती रहती हैं। इससे उनके फैंस हमेशा खुश रहते हैं। अजय की अगली फिल्म 'शैतान' जल्द ही 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें अजय के साथ साउथ इंडियन स्टार आर माधवन भी हैं। फिल्म में दोनों आमने-सामने होंगे। अजय ‘दृश्यम’ के बाद एक बार फिर से परिवार को बचाने की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे। इस बार उनकी लड़ाई दुश्मनों के बजाय काली शक्तियों से होगी।

विकास बहल के डायरेक्शन में बनी ‘शैतान’ के कई पोस्टर्स सामने आने के बाद अब मेकर्स ने आज गुरुवार (22 फरवरी) को इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। ट्रेलर देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक शैतान अजय के घर पर जबरदस्ती घुस आता है और उनकी बेटी पर काला जादू कर उसे अपनी कठपुतली बना लेता है।

‘शैतान’ बने माधवन खूंखार अंदाज से लोगों को डराते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी बेटी की बेबस हालात देख अजय आपा खो बैठते हैं और ‘शैतान’ से भिड़ जाते हैं। ‘शैतान’ फिल्म के बाद अजय स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होगी। अजय की 'सिंघम अगेन', 'औरों में कहां दम था', 'रेड 2' और 'साढ़े साती' भी कतार में हैं।

ajay devgn,r madhavan,shaitaan trailer,shaitaan film,jyothika,sunil grover,kapil sharma,sunil kapil,kapil sharma show,gutthi,sunil kapil dispute

एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी

कॉमेडी की दुनिया के दो दिग्गज कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की 6 साल लंबी लड़ाई खत्म हो चुकी है। दोनों जल्द ही ओटीटी पर एक शो में धमाल मचाने वाले हैं। सुनील इन दिनों वेब सीरीज ‘सनफ्लावर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनी ने कपिल से लड़ाई के बारे में बात की। सुनील ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि शुरुआत में मैं परेशान हो जाता था, लेकिन अब नहीं।

मैं सच्चाई जानता हूं इसलिए कोई जो कहता या समझता है, वह उसकी समस्या है, मेरी नहीं। जो उंगली उठाते हैं, उनकी विश्वसनीयता क्या है? यदि मुझे किसी चीज का जवाब देने की जरूरत होगी, तो मैं ऐसा करूंगा, लेकिन आमतौर पर स्पष्टीकरण की कोई जरूरत नहीं होती है।

उनके पास मामले की पूरी समझ नहीं है, कोई तथ्य नहीं है, वे बस कुछ कह रहे हैं, क्योंकि यह उनका काम है। निगेटिव बातें लिखने से ज्यादा ध्यान आकर्षित होता है और आखिर में वे सब समझ जाएंगे। बता दें कि साल 2018 में जब सुनील व कपिल ऑस्ट्रेलिया में एक शो से लौट रहे थे तो फ्लाइट में उनके बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका