न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग को ऐसे किया बर्थडे विश, सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत...

अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग का आज बुधवार (13 सितंबर) को जन्मदिन है। युग 13 साल के हो गए। इस मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 7:53:24

अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग को ऐसे किया बर्थडे विश, सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत...

अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग का आज बुधवार (13 सितंबर) को जन्मदिन है। युग 13 साल के हो गए। इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। अजय ने भी युग के साथ एक मनमोहक फोटो शेयर की है। अजय ने ट्विटर (एक्स) पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बाप-बेटे की जोड़ी एक साथ खुश दिख रही है। अजय ने युग को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “वह पहले से ही मेरी गोद से बड़ा हो रहा है। जन्मदिन मुबारक हो बेटा…थोड़ा आहिस्ते-आहिस्ते बड़ा हो यार।”

काजोल ने भी युग को शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “13वां जन्मदिन मुबारक हो बेबी बॉय। ये दिन आपकी जिंदगी में दोबारा कभी नहीं आएगा। यह हम दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.. क्योंकि आप एक युवा वयस्क बन गए हैं। और मेरे लिए क्योंकि अब मेरे पास एक बच्चे के रूप में युवा वयस्क है। मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करती हूं।”

उल्लेखनीय है कि अजय-काजोल की शादी 1999 में हुई थी। उनके एक बेटी न्यासा भी है, जिसका जन्म 2003 में हुआ था। अजय और काजोल ने ‘हलचल’, ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अजय की अगली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ है। उनकी पिछली फिल्म तब्बू के साथ ‘भोला’ थी, जो फ्लॉप साबित हुई।

सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे खरीदा अपार्टमेंट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। सोनाक्षी अपने नए घर के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सपनों का नया आशियाना खरीदा है। यह इतना आलीशान है कि आप सोच भी नहीं सकते। साथ ही इस घर की कीमत भी आपको चौंका देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में करीब 4200 स्कवायर फुट में फैला ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट शानदार है।

बांद्रा के केसी रोड पर एक बिल्डिंग की 26वीं मंजिल का टॉप फ्लोर सोनाक्षी के नाम हो गया है। इस घर की कीमत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही सोनाक्षी ने इसके लिए 55 लाख की स्टांप ड्यूटी की भरपाई की है। इस घर में 348.43 वर्ग फुट का लॉबी एरिया है। सर्वेंट टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी काफी स्पेस है। एडिशनल एरिया में 1653.67 स्क्वायर फुट की लंबी छत शामिल है। कार्पेट एरिया 4210.87 स्क्वायर फुट का है।

4 कार पार्किंग की स्पेस है। यहां से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म 'डबल एक्सएल' में हुमा कुरैशी के साथ देखा गया था। जल्द ही वह हॉरर-कॉमेडी मूवी 'काकूडा' में नजर आने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है। सोनाक्षी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी दिखेंगी। सोनाक्षी लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका