न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय और काजोल ने इस अंदाज में लुटाया बेटी पर प्यार, कास्टिंग डायरेक्टर के साथ हुई एक्ट्रेस की शादी

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा आज शनिवार (20 अप्रैल) को 21 साल की हो गई है। इस मौके पर दोनों ने निसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 12:41:56

2 News : अजय और काजोल ने इस अंदाज में लुटाया बेटी पर प्यार, कास्टिंग डायरेक्टर के साथ हुई एक्ट्रेस की शादी

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा आज शनिवार (20 अप्रैल) को 21 साल की हो गई है। इस मौके पर दोनों ने निसा को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। पिता अजय ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट की। अजय ने निसा के साथ एक तस्वीर शेयर की और वह पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। निसा ऑफ-शोल्डर ऑरेंज ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि अजय ऑल-ब्लैक आउटफिट में जंच रहे हैं।

अजय ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरी छोटी बच्ची! आकाश में जितने तारे हैं, मैं चाहता हूं कि इस जन्मदिन पर तुम्हारी ढेर सारी शुभकामनाएं पूरी हों, पीएस – मेरी सूची में आपके लिए भी शामिल है, तुम्हें हमेशा प्यार करता रहूंगा।” इसके साथ ही काजोल ने भी इंस्टाग्राम पर बेटी पर प्यार लुटाया। उन्होंने अपनी बेटी की तीन तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में निसा को चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जबकि एक पिल्ला उनके पेट पर आराम कर रहा है।

दूसरी फोटो में निसा पूरी तरह सजी हुई हैं और सुनहरे लहंगे में कहर ढा रही हैं। लास्ट फोटो में निसा पिल्ले के साथ खेल रही हैं। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “21वां जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान..तुम हमेशा मुस्कुराओ और जीवनभर इसी तरह हंसती रहो..जान लो कि तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार किया जाता है। चांद की ओर और वापस बच्चे! वैसे वह आखिरी तस्वीर वैसी ही है जैसे मैं आपको ज्यादातर दिनों में देखती हूं..” काजोल ने एक दिन पहले भी निसा को स्पेशल स्टाइल में लंबे-चौड़े नोट के साथ विश किया था।

आरुषि शर्मा और वैभव विशांत की हुई शादी, ‘लव आज कल 2’ के लिए जानी जाती हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आरुषि ने शादी के लिए पीच कलर के हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वैभव ने हैवी वर्क वाली सिल्वर, व्हाइट शेरवानी पहनी थी। वरमाला के बाद दोनों की बेहद प्यारी और मुस्कुराती हुई पिक्स उनके फैमिली मेंबर ने शेयर की है।

बता दें कि आरुषि और वैभव ने अभी तक खुद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरुषि की शादी की रस्में 17 अप्रैल से शुरू हुईं। उस दिन कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ और 18 अप्रैल की सुबह दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगी थी। गौरतलब है कि आरुषि को साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव आज कल 2’ में अपने किरदार के लिए जाना जाता है।

इसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। मूवी को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'तमाशा' में एक कैमियो भी किया था। इसके डायरेक्टर भी इम्तियाज ही थे। आरुषि को नेटफ्लिक्स शो 'जादूगर' और वेब सीरीज 'काला पानी' के लिए भी जाना जाता है। इस सीरीज की कास्टिंग आरुषि के दूल्हे वैभव विशांत ने ही की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष