न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या ने प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर तोड़ी चुप्पी, ‘कंगुवा’ के टीजर में खतरनाक अंदाज में दिखे सूर्या-बॉबी

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने ‘बिग बॉस 17’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 7:21:30

2 News : ऐश्वर्या ने प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर तोड़ी चुप्पी, ‘कंगुवा’ के टीजर में खतरनाक अंदाज में दिखे सूर्या-बॉबी

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने ‘बिग बॉस 17’ में शिरकत की थी। शो के दौरान उनके कई रूप देखने को मिले। वे कभी लड़ते-झगड़ते तो कभी एक-दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते थे। दोनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच खबरें उड़ने लगीं कि ऐश्वर्या और नील जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दरअसल यह खबर तब सामने आई जब ऐश्वर्या की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी।

टीवी शो ‘डांस दीवाने’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या बेहोश होकर गिर पड़ीं। ऐश्वर्या को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट होने से बेहोश हुई थी। हालांकि अब ऐश्वर्या इस पर चुप्पी तोड़ स्थिति साफ कर दी है। ऐश्वर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि “ये तीसरी बार है जब मैं इस पर जोर दे रही हूं, क्योंकि मैं मैसेजेस से तंग आ चुकी हूं। कुछ भी सोचना बंद कर दो और मैं एक इंसान हूं।

कई बार मेरा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। मैं आपको बता दूं कि मेरा ब्लड प्रेशर 60-80 था। इसीलिए मैं सेट पर बेहोश हो गई थी। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और यह संदेश मुख्य तौर पर मीडिया के लिए है। इसे बंद कर दो, धन्यवाद।” बता दें कि ऐश्वर्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नजर आई थीं जहां उन्हें खतरनाक स्टंट करते हुए देख सभी हैरान हो गए थे। इतना ही नहीं फैंस को तो लगा था कि वह विनर भी हो सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

aishwarya sharma,actress aishwarya sharma,neil bhatt,aishwarya neil,dance deewane,ghum hai kisi ke pyar mein,bigg boss 17,kanguva movie,surya,bobby deol

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी रिलीज की जाएगी ‘कंगुवा’ फिल्म

साउथ सिनेमा की ‘कंगुवा’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें सुपरस्टार सूर्या का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म में बॉबी देओल एक बार फिर विलेन का रोल करने वाले हैं। बॉबी ने पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म में खूंखार ‘अबरार’ का रोल कर हर किसी को चौंका दिया और खूब वाहवाही लूटी। आज मंगलवार (19 मार्च) को ‘कंगुवा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया।

इसमें बॉबी और सूर्या दोनों का जबरदस्त अंदाज देखते ही बन रहा है। पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। कंगुवा में 500 साल पुरानी कहानी देखने को मिलेगी जो 2023 में खत्म होती है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। शिव निर्देशित इस फिल्म में तगड़ी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

जिस तरह का माहौल बनाया गया है, वह भी कमाल का है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें लगभग दो साल लगे। ‘कंगुवा’ की हीरोइन कोई और नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। मालूम हो कि फिल्म ‘जय भीम’ के बाद सूर्या थिएटर्स में धमाका करने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका