न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : न्यूयॉर्क में वेकेशन का मजा ले रहीं ऐश्वर्या, नहीं दिखे अभिषेक, कियारा के बर्थडे पर फैंस को मिला यह गिफ्ट

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 1:55:54

2 News : न्यूयॉर्क में वेकेशन का मजा ले रहीं ऐश्वर्या, नहीं दिखे अभिषेक, कियारा के बर्थडे पर फैंस को मिला यह गिफ्ट

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके रिश्ते में दरार पड़ गई है और वे कभी भी अलग होने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि लगातार सवाल उठने के बावजूद दोनों ने अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है और कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच, ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में छुट्टियों का मजा लेते हुए हुए देखा गया है।

खास बात ये है कि इस दौरान उनके साथ अभिषेक नहीं थे। ऐसे में एक बार फिर फैंस को कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हो रहा है। हाल ही में 'रेडिट' पर ऐश्वर्या की एक फोटो सामने आई है, जो कथित तौर पर न्यूयॉर्क में उनकी वेकेशन की है। ऐश्वर्या एक फैन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वह रेड एंड ब्लैक कलर की ड्रेस में सुंदर लग रही हैं। लगता है कि वह किसी रेस्तरां में बैठी थीं, जब फैन ने उनके साथ सेल्फी ली।

जैसे ही ऐश्वर्या की यह फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई, वैसे ही इसने तहलका मचा दिया। यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने लगे। इससे पहले 14 जुलाई को ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए देखा गया था। माना जा रहा है कि वे तब न्यूयॉर्क ही गई थीं। दरअसल ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ लिया, जब 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कपल अलग-अलग पहुंचा।

अभिषेक जहां बच्चन परिवार के साथ पहुंचे तो वहीं ऐश्वर्या बेटी के साथ अलग से इवेंट में पहुंचीं। इसके बाद जब अभिषेक ने सोशल मीडिया पर तलाक की पोस्ट लाइक कर दी तब दोनों के तलाक की खबर को और हवा मिल गई। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी। आराध्या का जन्म साल 2011 में हुआ था।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai,abhishek bachchan,aaradhya bachchan,aishwarya abhishek,aishwarya new york,kiara advani,actress kiara advani,kiara birthday,kiara 33 years,gamechanger movie

कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेमचेंजर’ से सामने आया उनका लुक

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज बुधवार (31 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 33 साल की हो गई हैं। इस मौके पर कियारा को उनके शुभचिंतक सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनकी आगामी फिल्म 'गेमचेंजर' के मेकर्स ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। साथ ही कियारा के किरदार के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट दी है।

मेकर्स ने अपने एक्स (ट्विटर) पर नया पोस्टर साझा करते हुए फिल्म से उनके किरदार का नाम का खुलासा किया है, जो फैंस के लिए बड़ा तोहफा है। पोस्टर में कियारा उसी पोशाक में दिखाई दे रही हैं, जो उन्होंने कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुए ‘जगरांडी’ गाने में पहनी थी। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “टीम 'गेम चेंजर' की ओर से हमारी जाबिलम्मा उर्फ कियारा आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी वाइब्रेंट एनर्जी जल्द ही आपके दिलों को मोह लेगी।”

उल्लेखनीय हिक 'गेम चेंजर' राजनीतिक थ्रिलर प्रोजेक्ट है। डायरेक्टर एस शंकर की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, जो ट्रिपल रोल करेंगे। साथ ही अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील और समुथिरकानी के भी अहम रोल हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री