न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने यूं जताई भावनाएं, रवीना-राशा की 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी

एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका कारण है उनकी बच्चन फैमिली से मनमुटाव की खबरें। पिछले कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 1:42:02

2 News : माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने यूं जताई भावनाएं, रवीना-राशा की 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी

एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका कारण है उनकी बच्चन फैमिली से मनमुटाव की खबरें। पिछले कुछ समय से ज्यादातर मीडिया रिपोर्टों में ऐश्वर्या को लेकर अच्छे संकेत नहीं दिए जा रहे हैं। इससे फैंस भी चिंतित हैं और वे दुआ कर रहे हैं कि उनके परिवार में एक बार सबकुछ सही हो जाए। इस बीच, ऐश्वर्या ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां वृंदा और दिवंगत पिता कृष्णाराज राय की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और फैंस भी अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पहली में उनके पैरेंट्स काफी कम उम्र के नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो उनके पिता के निधन से पहले की है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “आपको हमेशा प्यार करती हूं, सबसे प्यारे-प्यारे मम्मी-डोड्डा और डैडी-अज्जा, आपकी सालगिरह पर ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार।”

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या कई मौकों पर अपनी मम्मी-पापा के लिए बेहद प्यार जताती नजर आ चुकी हैं। ऐश्वर्या अपने पिता के बहुत करीब थीं। वह अक्सर उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भी उन्हें याद किया था और उनकी तीन तस्वीरें शेयर की थी। ऐश्वर्या के पिता भारतीय सेना में बायोलॉजिस्ट थे। उनका लंबी बीमारी से लड़ने के बाद 18 मार्च 2017 को निधन हो गया था।

रवीना टंडन ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में सबको अपनी अदाओं से दीवाना बना लिया था। उनकी खूबसूरती और डांस स्किल पर फैंस फिदा थे। रवीना ने उस समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया। रवीना अब भले ही एक्टिंग की दुनिया में काफी कम एक्टिव हैं, लेकिन वह अपने परिवार को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। साथ ही रवीना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का भी बखूबी इस्तेमाल करती हैं।रवीना इन दिनों अपनी बेटी राशा थडानी के साथ धार्मिक यात्रा को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

अब रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और फोटो शेयर की हैं। रवीना ने लिखा, 'केदारनाथ से रामेश्वरम तक..12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी...हर चीज के लिए धन्यवाद शिव...हर हर महादेव, जय भोलेनाथ शिव शंभू...भूमि के उस सिरे पर जहां राम सेतु शुरू होता है, जय श्री राम..' तस्वीरों में रवीना और राशा पारंपरिक पहनावे में भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया हुआ है। एक तस्वीर में रवीना की बेटी राशा भी महादेव की पूजा करते हुए दिखाई दी, जो इस दौरान पिंक सूट में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम