न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या ने अभिषेक को दी बधाई तो खिल उठे फैंस, शिल्पा ने वीडियो शेयर कर बताए चक्की चलाने के फायदे

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन आज सोमवार (5 फरवरी) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 8:26:21

2 News : ऐश्वर्या ने अभिषेक को दी बधाई तो खिल उठे फैंस, शिल्पा ने वीडियो शेयर कर बताए चक्की चलाने के फायदे

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन आज सोमवार (5 फरवरी) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक को हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। अमिताभ ने तो एक दिन पहले ही अभिषेक की फिल्म ‘घूमर’ का पोस्टर शेयर कर अपनी भावनाएं जता दी थीं। आज सुबह अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नंदा और भांजी नव्या नवेली नंदा ने उन्हें विश कर दिया था।

फैंस लगातार अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखे हुए थे की उनकी ओर से पतिदेव को कब बधाई मिलती है। आखिरकार शाम ढलने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक को सार्वजनिक तौर पर विश कर ही दिया। यह देख फैंस ने राहत की सांस ली और उन्हें चैन आया कि दोनों का रिश्ता टूटा नहीं है और उनमें प्यार कायम है। ऐश्वर्या ने एक पोस्ट से फीलिंग्स का इजहार किया है। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली फोटो में ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या बच्चन दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर अभिषेक के बचपन की है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “आपको ढेर सारी खुशियों, प्यार, शांति, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं, ईश्वर आपको हमेशा चमकाता रहे।” उन्होंने टेक्स्ट के बीच-बीच में ढेर सारे इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या में ठनी हुई है। कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे ऐसी बातों को हवा मिलीं। हालांकि बीच-बीच में जब-तब कपल साथ भी नजर आया है। अभी तक ऐश्वर्या या अभिषेक दोनों ने ही अपने संबंधों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही की थी राजस्थान की यात्रा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पिछले महीने ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आई। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी थे। शिल्पा के फैंस हमेशा खुश रहते हैं क्योंकि उन्हें कहीं न कहीं अपनी चहेती एक्ट्रेस के दीदार हो ही जाते हैं। शिल्पा कभी टीवी पर किसी रियलिटी शो में गेस्ट या जज के रूप में दिखती है तो कभी सोशल मीडिया पर खुद और परिवार से जुड़ी गतिविधियां फोटो व वीडियो के माध्यम से शेयर करती रहती हैं।

शिल्पा एक फिटनेस आइकन भी हैं। वह 50 के करीब होने को आईं लेकिन उनकी फिटनेस आज भी देखते ही बनती है। शिल्पा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पारंपरिक आटे की चक्की चलाते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत एक स्थानीय महिला के चक्की चलाने से हुई, इसके बाद शिल्पा ने भी उसी चक्की को चलाया। शिल्पा ने अपने फैंस को भी ऐसा करने के लिए कहा और उन लोगों से चक्की आसन को परहेज करने को कहा, जो पहले से ही पीठ दर्द, स्लिप-डिस्क से पीड़ित हैं या जो प्रेग्नेंट हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी हालिया राजस्थान ट्रिप के दौरान, जब मैंने एक चक्की देखी, तो मुझे पता था कि मुझे यह करना है। और, ये क्या एक्सरसाइज है! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि चक्की चलासन भुजाओं को मजबूत करता है, पाचन में सुधार करता है और हैमस्ट्रिंग को बढ़ाता है। क्या आपने पहले कभी चक्की पर काम किया है? मुझे नीचे कमेंट में बताएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम