न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या ने शेयर की तस्वीरें, इस एक्ट्रेस ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बाद से कभी-कभार ही फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 1:13:30

2 News : पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या ने शेयर की तस्वीरें, इस एक्ट्रेस ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बाद से कभी-कभार ही फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐश्वर्या फैंस के लिए अपनी फैमिली संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। खास तौर से ऐश्वर्या अपने माता-पिता के बहुत ज्यादा करीब हैं और उनकी पोस्ट में अक्सर यह बात झलकती है। अब ऐश्वर्या ने अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है।

ऐश्वर्या की पिता के साथ बहुत मजबूत बोंडिंग थी। छह साल पहले 18 मार्च को उनका निधन हो गया था। ऐश्वर्या को उनकी कमी बेहद खलती है। वह उन्हें याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐश्वर्या ने पिता की पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा की है। एक तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां बृन्दा राय और बेटी आराध्या बच्चन हैं।

बैकग्राउंड में कृष्णराज की तस्वीर दीवार पर लगी है। दूसरी तस्वीर में नाना और नातिन का प्यारा बॉन्ड दिख रहा है। कृष्णराज की गोद में आराध्या है जो प्यार से नाना को गाल पर किस कर रही हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “प्यारे डैडी और अज्जा, आपको अनंत रूप से प्यार करती हूं। आपके सभी आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” ऐश्वर्या प्यार से पिता को अज्जा कहती हैं।

जरीन खान ने बच्चों के साथ की खूब मस्ती, सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई झलकियां

‘वीर’ फेम एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपना इस्लामिक बर्थडे सेलिब्रेट किया। रमजान के पांचवें रोजे के दिन जरीन ने अनाथ बच्चों के संग जन्मदिन मनाया। जरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। जरीन एक फोटो में अनाथालय के बच्चों के साथ केक काटती दिख रही हैं।

वह पिंक कलर के चिकनकारी सूट, सिर पर व्हाइट कलर का दुपट्टा और नो मेकअप लुक में सुंदर लग रही हैं। जरीन के सामने कई केक रखे हैं, जिन्हें वह बच्चों के साथ काट रही हैं। जरीन ने बच्चों के साथ खूब क्वालिटी टाइम बिताया। उन्होंने इफ्तार भी किया। दूसरे वीडियो में जरीन बच्चों को खजूर और इफ्तार की दूसरी चीजें परोस रही हैं।

जरीन ने इफ्तार के वक्त की दुआ पढ़ी और बच्चों के साथ मस्ती की। उल्लेखनीय है कि जरीन ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें कैटरीना कैफ की हमशक्ल बताया गया। इसके बाद जरीन 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2', 'वजह तुम हो', और '1921' जैसी फिल्मों में दिखीं। जरीन ने पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार