न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या ने अमिताभ-अभिषेक के साथ लिया मैच का मजा, ‘बिग बी’ ने फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jan 2024 11:49:52

2 News : ऐश्वर्या ने अमिताभ-अभिषेक के साथ लिया मैच का मजा, ‘बिग बी’ ने फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है। एक के बाद एक कई ऐसे संकेत मिले जिनसे यह बात पुख्ता होती गई। हालांकि अब एक दफा फिर पति-पत्नी को साथ देखा गया है, जिससे फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

दरअसल शनिवार (6 जनवरी) को ऐश्वर्या को अभिषेक, बेटी आराध्या और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ कबड्डी प्रीमियर लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच खेले जा रहे एक मैच का आनंद लेते देखा गया। बता दें कि पिंक पैंथर्स की टीम के मालिक अभिषेक हैं। इस दौरान सभी ने मैचिंग ट्रैकसूट पहना हुआ था। ऐश्वर्या परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताती नजर आईं। ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अमिताभ बैठे थे।

आराध्या ने अपने नए हेयरस्टाइल से सभी का ध्यान खींचा। उल्लेखनीय है कि बच्चन फैमिली में विवाद की खबरें चल रही हैं। खास तौर से कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या का अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता नंदा के साथ समीकरण गड़बड़ाया हुआ है। वे कुछेक मौकों पर एक-दूसरे को इग्नोर करती नजर आ चुकी हैं। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ऐश्वर्या ने ‘जलसा’ भी छोड़ दिया है और वह पति और बेटी के साथ अलग घर में रह रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, फैंस कर रहे कमेंट

सदी के महानायक माने जाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने स्विमिंग एक्सपीरियंस को याद करते हुए मजेदार किस्सा शेयर किया। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। अमिताभ व्हाइट स्लीवलेस टीशर्ट और लाइफगार्ड जैकेट पहने पानी पर चलते हुए दिख रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए ‘बिग बी’ ने मजेदार कैप्शन दिया और लिखा- ''मैंने पूछा- एक्सक्यूज मी सर....?' गाइड ने कहा, 'यस?', मैंने पूछा, 'अमेरिका कितनी दूर है?' गाइड ने जवाब दिया, 'शट अप, तैराकी करते रहो।'' अमिताभ के इस अंदाज पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं। वे अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। फैंस ने कमेंट में लिखा: "मोदी जी बनाम अमिताभ जी।"

बता दें कि हाल ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप दौरे पर स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। उल्लेखनीय है कि अमिताभ का शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का हाल ही समापन हुआ था, जिसके फाइनल एपिसोड में उनके आंसू आ गए थे। अमिताभ के पास पाइपलाइन में 'कल्कि 2898 एडी', 'बटरफ्लाई' और 'वेट्टाइयां' हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार