न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या ने सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, साथ नहीं दिखे अभिषेक बच्चन, रिश्ते को लेकर फिर उठाए जा रहे सवाल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (50) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 11:00:00

ऐश्वर्या ने सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, साथ नहीं दिखे अभिषेक बच्चन, रिश्ते को लेकर फिर उठाए जा रहे सवाल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (50) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस और मीडिया में काफी उत्सुकता रहती है। ऐश्वर्या ने हाल ही फ्रांस में जारी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। वहां बेहतरीन आउटफिट के साथ उनके ग्लैमर का जादू देखने को मिला। अब खबर ये है कि कान्स से मुंबई लौटते ही उन्होंने अपनी मां बृंदा राय का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस दौरान कई लोग साथ दिखे, लेकिन ऐश्वर्या के पति एक्टर अभिषेक बच्चन इस मौके पर नदारद रहे। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर मां के जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या और उनकी उम्र के अन्य लोग दिख रहे हैं, लेकिन अभिषेक नहीं दिखे। इससे एक बार फिर ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते को लेकर लोग सवाल उठाने लगे। ऐश्वर्या ने सबसे पहले एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मां के सामने कई केक हैं।

ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग मॉमी-डोडा..अनंत काल तक प्यार।” ऐश्वर्या ने इसके बाद कई और तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “बर्थडे गर्ल को बहुत सारा प्यार, डियरेस्ट मॉमी-डोडा।” उन्होंने दिल और आंखों में प्यार वाली इमोजी भी लगाई। तस्वीरों में ऐश्वर्या मां और बेटी के साथ पोज दे रही हैं।

ऐश्वर्या ऑल-ब्लैक आउटफिट में बिजलियां गिरा रही थीं। उन्होंने सीधे हाथ पर आर्म स्लिंग पहना था। पिछले कुछ समय से बच्चन फैमिली को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि वहां कुछ गड़बड़ है। कुछ ऐसी बातें नोटिस की गई जिससे लगा कि ऐश्वर्या-आराध्या उनसे नाराज हैं और यहां तक कि वे अलग भी रहने लगीं।

मुंबई में अकेली ही वोट डालने पहुंची थीं ऐश्वर्या राय बच्चन

हाल ही ऐश्वर्या मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान अकेली ही वोट डालती देखी गई थीं। उनके साथ अभिषेक नहीं थे, जबकि अमिताभ और जया दूसरी कार में आकर अपना वोट डालकर गए। इतना ही नहीं ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर कभी भी अपने ससुरालवालों के साथ पोस्ट शेयर नहीं करती हैं और न ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिवाय पति के बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य को फॉलो किया है।

इसके अलावा ऐश्वर्या अपने जन्मदिन के मौके पर भी बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आई। इसके बाद इसको लेकर चर्चा होने लगी कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने वाला है। वैसे बीच-बीच में ऐसा होता है जब ऐश्वर्या-अभिषेक साथ-साथ भी नजर आते हैं और फैंस राहत की सांस लेते हैं। बता दें कि यह प्यारा कपल 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधा था। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष