न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या ने मां-बेटी के साथ मनाया बर्थडे, मीडिया से पहली बार मुखातिब हुईं आराध्या, मां के लिए दी शानदार स्पीच

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार (1 नवंबर) को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे को बेटी आराध्या और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 11:37:02

ऐश्वर्या ने मां-बेटी के साथ मनाया बर्थडे, मीडिया से पहली बार मुखातिब हुईं आराध्या, मां के लिए दी शानदार स्पीच

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार (1 नवंबर) को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे को बेटी आराध्या और मां वृंदा राय ने खास बनाया। ऐश्वर्या ने पैपराजी के साथ बर्थडे केक कट किया। इस दौरान की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सेलिब्रेशन के लिए ऐश्वर्या बेटी व मां के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। उनके परिवार से कुछ और लोग भी मौजूद रहे। ऐश्वर्या व्हाइट कलर के हैवी कुर्ता सेट में नजर आई।

आराध्या ने सफेद टॉप और डेनिम चुना। आराध्या हमेशा की जैसे ऐश्वर्या का हाथ पकड़े इवेंट में शामिल हुईं। ऐश्वर्या ने इवेंट में पहुंचते ही मां को गले लगाया। इसके बाद ऐश्वर्या ने बेटी और मां के साथ स्टेज पर फोटो भी क्लिक करवाई। ऐश्वर्या इमोशनल दिखीं। ऐश्वर्या खुद को मिले गिफ्ट्स देखकर भावुक हो गईं। एक्ट्रेस ने सबसे पहले उनके इस दिन को खास बनाने के लिए सभी को थैंक्स बोला। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे इमोशनल हो रही हैं।

इस अवसर पर आराध्या ने ऐश्वर्या के लिए एक स्पीच दी। 13 साल की आराध्या ने कहा कि आप बेहद शानदार हैं, आप वो हैं जो अपने आस-पास के लोगों की हमेशा मदद करती हैं, उनके लिए खड़ी रहती हैं। हमारे लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं। मगर मेरा आपसे एक सवाल है कि आप इतनी अद्भुत कैसे हैं। आराध्या के ये शब्द सुनकर ऐश्वर्या भी चौंक जाती हैं और चुपचाप उन्हें सिर्फ सुनती रहती हैं। आराध्या को पहली बार मीडिया के सामने इस प्रकार से कुछ बोलते हुए देखा गया है।

शिल्पा शेट्टी और अनुष्का शर्मा ने ऐसे दी ऐश्वर्या को बधाई

इवेंट से फ्री होकर ऐश्वर्या गणेशजी का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धि विनायक मंदिर भी पहुंचीं। यहां भी उनकी मां और आराध्या उनके साथ नजर आईं। ऐश्वर्या को उनके चाहने वालों ने ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऐश्वर्या के साथ एक तस्वीर डाली। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपको अधिक खुशी, सफलता, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं, मेरे साथी।”

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, “आपको हमेशा प्यार और शुभकामनाएं।” फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शंस ने भी ऐश्वर्या को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “नंदिनी के मैगनेटिक अट्रेक्शन से लेकर सोफिया की गर्मजोशी से लेकर पारो की उग्र भावना तक, वह अपने बहुमुखी प्रदर्शन से हमारी स्क्रीन की शोभा बढ़ाती रहती है। खूबसूरत @aishwaryaraibachchan_arb को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका