न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरिस फैशन वीक : ऐश्वर्या ने दिया फ्लाइंग किस, आंख भी मारी, नव्या नवेली नंदा ने पहली बार किया रैम्प वॉक

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। ऐश्वर्या फिलहाल 'पेरिस फैशन वीक'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 12:14:27

पेरिस फैशन वीक : ऐश्वर्या ने दिया फ्लाइंग किस, आंख भी मारी, नव्या नवेली नंदा ने पहली बार किया रैम्प वॉक

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। ऐश्वर्या फिलहाल 'पेरिस फैशन वीक' के 'लॉरियल' शो में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में मौजूद हैं। 'लॉरियल' की इंडियन एंबेसडर होने की वजह से ऐश्वर्या हर साल इस इवेंट का हिस्सा बनती हैं। इस इवेंट से ऐश्वर्या की कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं।

इनमें ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में कहर बरपा रही हैं। ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर की शिमरी गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। ऐश्वर्या ने ग्लैमरस गाउन के साथ कैप भी कैरी की थी। उनके बालों का गोल्डन कलर भी रंग जमा रहा है। ऐश्वर्या ने स्टेज से ही फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या ने कैमरे के सामने पोज देते हुए आंख भी मारी। बाद में ऐश्वर्या ने वियोला डेविस का हाथ पकड़कर रैंप वॉक भी किया।

एक फोटो में मंच पर ऐश्वर्या के साथ केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया, कैमिला कैबेलो और एले फैनिंग दिखे। एक अन्य क्लिप में ऐश्वर्या को बाकी महिलाओं के साथ मंच पर खड़े होकर थिरकते हुए देखा गया। कैथरीन लैंगफोर्ड ने मंच पर चल रहीं ऐश्वर्या की कैप को ठीक किया। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या की पिछली फिल्म मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ थी। एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद से ऐश्वर्या कभी-कभार ही फिल्मों में नजर आती हैं।

नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा ने शेयर किया वीडियो

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पहली बार ‘पेरिस फैशन वीक’ के रैंप पर वॉक करती नजर आईं। नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा ने इसका वीडियो शेयर किया है। नव्या मां और नानी जया बच्चन के साथ इवेंट में पहुंची थीं। जब नव्या वॉक कर रही थीं, तब श्वेता उन्हें चीयर करती दिखीं। नव्या के चेहरे पर कॉन्फिडेंस और एक्साइमेंट साफ दिखाई दे रहा रहा था। नव्या ने रेड कलर का ऑफ शॉल्डर मिनी ड्रेस पहनी थी।

उन्होंने बालों को खुला रखा था। वह मां, नानी और ऑडियंस का हाथ हिलाकर अभिवादन करती नजर आईं। श्वेता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “लिटिल मिस लोरियल।” इस पर नव्या ने स्माइली के साथ रिएक्ट किया। इससे पहले नव्या ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वह रात को पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेंगी और इसे लेकर एक्साइटेड हैं। वह भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका