न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दीपिका से मिलकर भावुक हुईं ऐश्वर्या, वीडियो हो रहा वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को हुई। हालांकि अभी तक शादी का जश्न जारी है और समारोहों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Jul 2024 11:21:51

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दीपिका से मिलकर भावुक हुईं ऐश्वर्या, वीडियो हो रहा वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को हुई। हालांकि अभी तक शादी का जश्न जारी है और समारोहों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे चमक बिखेर रहे। शादी समारोह से इन हस्तियों के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में दो दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण नजर आईं। ऐश्वर्या जब दीपिका से मिलती हैं, तो उन्हें तुरंत गले लगा लेती हैं और इमोशनल हो जाती हैं।

जहां दीपिका कैमरे की ओर पीठ करके खड़ी हैं वहीं ऐश्वर्या का चेहरा नजर आ रहा है। वीडियो में ऋतिक रोशन भी दिखाई दे रहे हैं, जो कि उन दोनों के बगल में खड़े हैं। इस क्लिप को ट्विटर (एक्स) पर शेयर करने के साथ फैन ने लिखा, “बेबीज ऐशपिका।” ऐश्वर्या और दीपिका दोनों लाल ड्रेस में नजर आईं। ऐश्वर्या ने रेड गोल्डन लहंगा पहना था, जबकि दीपिका ने सलवार सूट का ऑप्शन चुना था। इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

कोई कह रहा है कि ऐश्वर्या और दीपिका ऐसे मिलीं जैसे कुंभ में बिछड़ गई थीं, जबकि कोई उनकी इतनी जबरदस्त बोंडिंग देख अभिभूत हो रहा है। एक ने लिखा, “लीजेंड्स, क्वीन एक फ्रेम में। हम तो धन्य हो गए।” एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, “इन दोनों को अक्सर मिलते रहना चाहिए।” एक शख्स ने लिखा, “आखिरकार वे एक हो गए। उन्हें एक साथ देखना हमेशा से गुड फीलिंग देता है।”

ईशा अंबानी की शादी में भी ऐश्वर्या-दीपिका ने की थी जमकर मस्ती

इसी के साथ एक अन्य यूजर ने दीपिका-ऐश्वर्या की पुरानी क्लिप शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती के साथ डांस करती देखी जा सकती हैं। इसमें भी ऐश्वर्या और दीपिका एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। ये क्लिप फैंस को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की याद दिलाती है। साल 2018 में ईशा की आनंद पीरामल के साथ शादी हुई थी।

उस सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या-दीपिका ने साथ में मिल खुलकर डांस किया था। दोनों बॉलीवुड क्वीन DJ की धुन पर हाथों में हाथ डाल नाचती हुई नजर आई थीं। बता दें दीपिका इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेता रणवीर सिंह से शादी के 6 साल बाद दीपिका सितंबर में मां बनेंगी।

दीपिका इन दिनों बॉलीवुड के कई इवेंट में नजर आई हैं और बेबी बंप खुलकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। वह अनंत-राधिका की शादी में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने लाल रंग का सूट पहना था। दूसरी ओर, ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ शिरकत की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क