न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Aaradhya के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या, आराध्या का स्कूल में डांसिंग वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार (29 सितंबर) देर रात बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों पेरिस के लिए रवाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 10:45:37

Aaradhya के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या, आराध्या का स्कूल में डांसिंग वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार (29 सितंबर) देर रात बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों पेरिस के लिए रवाना हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या को पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेना है। वह एक ब्यूटी ब्रांड के एंबेसेडर के तौर पर दिखाई देंगी। ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर जैसे ही आराध्या को लेकर कार से उतरीं, पैपराजियों ने उन्हें घेर लिया। यह देख ऐश्वर्या ने तुरंत आराध्या का हाथ पकड़ लिया और फिर दोनों ने पोज दिए।

हालांकि पैपराजी काफी उतावले दिखे, जिस पर ऐश्वर्या ने उन्हें कहा, ध्यान से-आप लोग गिर जाएंगे। इसके बाद दोनों टर्मिनल में चली गईं और फोटोग्राफर्स को गॉड ब्लैस कहा। ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लैक स्वेटर, मैचिंग पेंट और शूज पहने थे। उन्होंने कोट और बैग कैरी किया हुआ था। आराध्या ब्लू स्वेटर, ब्लैक पेंट और शूज में थीं। उन्होंने बैकपैक कैरी किया था।

आपको बता दें कि दोनों मां-बेटी इससे पहले पिछले हफ्ते गणेशजी की पूजा के लिए बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में दिखी थीं। तब उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या की पिछली फिल्म मणिरत्नम के डायरेक्शन वाली पोंनियन सेल्वन 2 थी।

स्कूल में समारोह के दौरान जमकर नाचीं आराध्या, दिखा अलग हेयरस्टाइल

आराध्या बच्चन ने हाल ही में स्कूल में इतना शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों आराध्या की स्कूल में गणपतिजी की स्थापना की गई थी। इस मौके पर आराध्या शानदार अंदाज में सफेद सलवार कुर्ते में पहुंची थीं। इसके साथ उन्होंने लाल दुपट्टा ले रखा था जो उनके ऊपर बहुत जंच रहा था। पीछे माइक पर एक बच्चा गा रहा है और आराध्या अन्य स्कूलमेट्स संग डांस कर रही थीं।

स्कूल में समारोह रखा गया था। इसमें 12 साल की आराध्या भक्ति गानों पर झूमती नजर आ रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आराध्या ने भी इस मौके के कुछ फोटो शेयर किए थे। इस बार आराध्या को नए हेयर स्टाइल में देखा गया। आराध्या ने पोनीटेल बांधी है और हेयर बैंड लगाया हुआ है। आराध्या फ्रेंड्स संग गणपति बप्पा के आस-पास फूलों की सजावट करती भी नजर आईं।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी। दोनों की शादी अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई थी। साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया। ऐश्वर्या कहीं भी जाती हैं तो आराध्या को जरूर साथ लेकर जाती हैं। वह हमेशा आराध्या का हाथ थामे दिखती हैं और इसके लिए वह कई दफा ट्रोल भी हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार