न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमेरिका से लौटीं ऐश्वर्या-आराध्या का वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने बताया इरफान से जुड़ा यह किस्सा

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही काफी दिनों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 11:15:38

2 News : अमेरिका से लौटीं ऐश्वर्या-आराध्या का वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने बताया इरफान से जुड़ा यह किस्सा

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही काफी दिनों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटैंड की थी। इसके तुरंत बाद वे दोनों छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिका चली गई थीं। हाल ही ऐश्वर्या की न्यूयॉर्क से एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह अपनी फैन के साथ फोटो खिंचवा रही थीं।

सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हुई और लोगों ने ऐश्वर्या से उनके पति अभिषेक बच्चन के साथ नहीं होने को लेकर सवाल पूछे। अब ऐश्वर्या और आराध्या लंबे वेकेशन के बाद भारत लौट आई हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सामने आए वीडियो में हर किसी की निगाहें उन पर टिकी हैं। उनके एक्सप्रेशन सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि आराध्या अपनी मम्मी के साथ एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। कैमरों को देख दोनों मुस्कुराती नजर आईं। आराध्या फ्लैश लाइट के बीच भी खिलखिलाती दिखीं।

खास बात ये है कि आराध्या ने मां का हाथ नहीं थामा था और वो आगे-आगे चल रही थीं। अक्सर ऐश्वर्या अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए बेटी को प्रोटेक्ट करती दिखती हैं। इस दौरान आराध्या ने लाइलैक कलर का सूट और स्वेटशर्ट कैरी करने के साथ इन्हें ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया। ऐश्वर्या पूरी तरह से ऑल ब्लैक आउटफिट में थीं। उनका लुक सिंपल और एलिगेंट लगा। बता दें आराध्या ज्यादातर मौकों पर मां के साथ इवेंट्स में शिरकत करती हैं।

इरफान के अंतिम दर्शन के लिए दोस्त के साथ कब्रिस्तान पहुंची थीं मीता वशिष्ठ

अभिनेता इरफान खान को दुनिया से विदाई लिए हुए चार साल हो गए हैं, लेकिन उन्हें चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। अभिनेत्री मीता वशिष्ठ, इरफान के काफी करीब थीं और दोनों बैचमेंट भी रह चुके हैं। मीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इरफान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। एक इंटरव्यू में मीता ने कहा कि जब इरफान का निधन हुआ तो उस वक्त लॉकडाउन था। सब कुछ बंद था।

हमारे किसी कॉमन दोस्त का फोन आया, जिसने इरफान के फ्यूनरल पर जाने के लिए पूछा। मैंने हां कहा। मैंने कहा कि हर हाल में जाना ही है। इसके बाद हम दोनों कब्रिस्तान पहुंचे। हमने खुद को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। इरफान काफी बड़ा स्टार था तो वहां मीडिया से लेकर लोगों की खूब भीड़ थी। हम जैसे तैसे मीडिया से छिपते-छिपाते कब्रिस्तान के गेट पर पहुंचे मगर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। हम अंदर मौजूद लोगों से कॉल पर ये बात करने की कोशिश कर रहे थे मगर कोई नहीं आया।

इसके बाद अशोक आया और बैरिकेड हटाए। महिलाओं के अंदर जाने पर मनाही थी तो मुझे वहीं ग्रिल के पास खड़े होना पड़ा। मुझे इरफान का ताबूत दिखा तो मैंने उसे गुड बाय कहा। मगर इसके कुछ ही देर के बाद वे लोग मेरी तरफ ताबूत लेकर आ गए। मुझे बेहद हैरानी हुई और मैं हंसने लगी कि वो बाय बोलने आ गया। दरअसल ऐसा किसी दिक्कत की वजह से हुआ होगा। उल्लेखनीय है कि मीता ने टीवी और सिनेमा दोनों में काफी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका