न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या अकेली वोट देने पहुंचीं तो चिंता में पड़े फैंस, मतदान केंद्र पर नजर आया शाहरुख का पूरा परिवार

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इसमें ऐश्वर्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 May 2024 8:03:31

2 News : ऐश्वर्या अकेली वोट देने पहुंचीं तो चिंता में पड़े फैंस, मतदान केंद्र पर नजर आया शाहरुख का पूरा परिवार

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इसमें ऐश्वर्या अपने शानदार लुक के कारण चर्चाओं में रहीं। उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। इस बीच ऐश्वर्या ने आज सोमवार (20 मई) को मुंबई में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान अपना मत डाला। ऐश्वर्या मतदान केंद्र पर स्पॉट हुईं। यहां ऐश्वर्या को देख भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई। हर कोई उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड दिखा। ऐश्वर्या व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में जंच रही थीं।

वह कलाई में चोट के बावजूद मतदान करने पहुंचीं। ओपन हेयर और फेस पर चमचमाता गॉगल्स लगाए हुए ऐश्वर्या ने आम नागरिक की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला। फैंस ऐश्वर्या को अकेले देख चिंता में पड़ गए। सोशल मीडिया यूजर्स उनके पति अभिषेक बच्चन को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। ऐश्वर्या पोलिंग बूथ पर अकेली वोट डालने आई थीं। उन्हें कार से निकलते हुए स्पॉट किया गया।

ऐश्वर्या के साथ बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। ऐसे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बाद में ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी वोट डालने पहुंचे थे। बिग बी ने व्हाइट पजामा कुर्ता और जया ने भी व्हाइट सूट पहना था। वे जैसे ही कार से नीचे उतरे तो जया का हाथ पकड़कर भीड़ से उन्हें कवर करते हुए पोलिंग बूथ के अंदर ले गए और वोट डाला।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai bachchan,lok sabha election 2024,mumbai,abhishek bachchan,shahrukh khan,gauri khan,suhana khan

शाहरुख खान अपनी पत्नी, बेटी और दोनों बेटों के साथ वोटिंग सेंटर पर पहुंचे

सुपरस्टार शाहरुख खान मतदान करने के लिए वोटिंग सेंटर पर पहुंचे। इस दौरान शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए। शाहरुख वायरल हो रही फोटो में कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। शाहरुख इन फोटो में बेटी सुहाना खान संग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सुहाना का देसी लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख की पत्नी गौरी खान का लुक भी खूब वायरल हो रहा है।

उनके स्टाइल पर फैंस फिदा हो गए। शाहरुख ने काली टी-शर्ट और पैंट पहनी थी। सुहाना ने नीला सूट पहन कहर बरपाया। गौरी ने टॉप और नीली जींस में अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख के छोटे बेटे अबराम और बड़े बेटे आर्यन खान भी नजर आए। उन्होंने रुककर मतदान केंद्र पर खड़े अधिकारियों को इस भीषण गर्मी में अपना कर्तव्य निभाने के लिए धन्यवाद दिया।

बता दें काफी समय के बाद शाहरुख का पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया है। फैंस सबको साथ देख काफी खुश हो रहे हैं। इससे पहले शाहरुख ने अपने ट्विटर (एक्स) पर फैंस से वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष