न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिवंगत पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं ऐश्वर्या, हेजल ने दिखाई 4 महीने की बिटिया ‘ऑरा’ की झलक

एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके जन्मदिन पर खास तस्वीर शेयर की है। ऐश्वर्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 11:33:10

2 News : दिवंगत पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं ऐश्वर्या, हेजल ने दिखाई 4 महीने की बिटिया ‘ऑरा’ की झलक

एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके जन्मदिन पर खास तस्वीर शेयर की है। ऐश्वर्या ने सोमवार (20 नवंबर) को पिता कृष्णाराज राय के जन्मदिन पर उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या पिता के साथ पोज देती दिख रही हैं। पहली फोटो में ऐश्वर्या और उनके पिता हैं। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन अपने नाना की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं।

तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ दिख रही हैं, जिसमें उनके पिता की फोटो बैकग्राउंड में फूल माला के साथ लगी हुई है। ऐश्वर्या ने फोटो के साथ नोट में अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं। ऐश्वर्या ने लिखा, “आपको हमेशा प्यार करती हूं, डियरएस्ट, डार्लिंग डैडी-अज्जा, सबसे प्यारे, दयालु, केयरिंग, स्ट्रॉन्ग, जेनरेस और नेक… आपके जैसा कोई नहीं… कभी नहीं, जन्मदिन मुबारक हो, यादों में प्रेयर्स, हम आपको बहुत याद करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि नवंबर में ही ऐश्वर्या और आराध्या के भी जन्मदिन आए थे। ऐश्वर्या 50 और आराध्या 12 साल की हो चुकी है। ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ थी।

हेजल-युवराज की बेटी को देख इन हस्तियों ने दी प्यारी रिएक्शन

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच ने इसी साल अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है, जो एक प्यारी सी बिटिया है। अब हेजल ने बेटी की तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हेजल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की झलक दिखाई है। इसमें वह ब्राउन कलर का स्वेटशर्ट पहनी नजर आ रही है और मुंह में एक निप्पल लगाया हुआ है।

इसके साथ वह स्टाइलिश सा हेयर बैंड लगाए बहुत क्यूट तरीके से मां को देख रही है। यह फोटो हेजल ने बेटी के 4 महीने की होने पर शेयर की और लिखा कि 4 महीने की बच्ची हो आप। इसने मेरे दिल में जो कुछ भी बचा था उसे चुरा लिया... इस फोटो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और सागरिका घाटगे ने इसमें लव इमोजी शेयर की। अली फजल ने कमेंट किया-‘टोटल ब्यूटी।’

बिपाशा बसु ने हार्ट और इविल आई पोस्ट की। बता दें कि युवराज ने बेटी का नाम ‘ऑरा’ रखा है, जिसका मतलब होता है खास गुण रखने वाला, इसका एक मतलब प्रभामंडल भी होता है। युवराज और हेजल की शादी 2016 में हुई थी। उनके एक बेटा ‘ओरियन’ भी है। हेजल सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे