न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर की फिल्में फ्लॉप होने पर इन्होंने ऐसे किया हीरो का बचाव, अन्नू कपूर ने कंगना रनौत से मांगी माफी

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को ही प्रोफेशन के रूप में चुना। हालांकि टाइगर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 2:06:29

2 News : टाइगर की फिल्में फ्लॉप होने पर इन्होंने ऐसे किया हीरो का बचाव, अन्नू कपूर ने कंगना रनौत से मांगी माफी

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को ही प्रोफेशन के रूप में चुना। हालांकि टाइगर को अभी तक जैकी जितनी सफलता नहीं मिली है। टाइगर को बॉलीवुड में एंट्री किए 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। यूं तो टाइगर ने कुछ हिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन वे इस फॉर्म को लगातार जारी नहीं रख पाते। ऐसे में उनके खाते में फ्लॉप फिल्में भी जुड़ती जा रही है।

उनकी पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद उल फितर पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और टाइगर व अक्षय कुमार द्वारा किए गए तगड़े प्रमोशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका भट्टा बैठ गया। लोग टाइगर की एक्टिंग पर सवाल उठा उन्हें खूब ट्रॉल करने में लगे हैं। इस बीच टाइगर के साथ ‘बागी 2’, ‘बागी 3’ और ‘हीरोपंती 2’ बना चुके डायरेक्टर-कोरियोग्राफर अहमद खान ने अभिनेता का बचाव किया है।

अहमद ने उनके एक्शन, लुक्स और डांसिंग स्किल की तारीफ की। अहमद ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि लोगों को ये कहने का राइट है कि वो क्या फील करते हैं लेकिन अगर कोई एक्टर पिछड़ रहा होता है तो आप उन्हें और मेहनत करने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन टाइगर के मामले में आपको उन्हें बताना होगा कि मेहनत मत करो। अहमद ने इस बात को समझाते हुए कहा कि टाइगर सेट पर हमेशा वक्त पर आते हैं। कभी भी किसी भी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं करते और उन्हें जो करने के लिए कहा जाता है वह करते हैं।

वे अच्छे दिखते हैं, अच्छा डांस कर सकते हैं और एक्शन भी कर सकते हैं। उनको थोड़ी ‘अर्ध सत्य’ करनी है? या उनको थोड़ी ना ‘गरम मसाला’ जैसी पुरानी आर्ट फिल्म करनी है? टाइगर कमर्शियल फिल्में करते हैं। टाइगर इस समय सीख रहे हैं। हर हीरो इस यात्रा से गुजरा है और इसी तरह सीखता है। 34 वर्षीय टाइगर की पहली फिल्म साल 2014 में आई ‘हीरोपंती’ थी, जिसमें कृति सेनन ने भी डेब्यू किया था। टाइगर अब ‘बागी 4’ और ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे।

ahmed khan,director ahmed khan,choreographer ahmed khan,annu kapoor,actor annu kapoor,kangana ranaut,annu kangana,hamare baarah

अन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था विवादित कमेंट, कंगना ने भी किया था पलटवार

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अन्नू ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्ट्रेस व सांसद कंगना को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। इससे आहत होकर कंगना ने भी उन पर पलटवार किया था। अब अन्नू ने कंगना से माफी मांगी है।

अन्नू ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि प्रिय बहन कंगना मैं मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाबों से कुछ अर्थ निकाल रहा हूं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे कुछ तथ्य स्पष्ट करने चाहिए। हर महिला मेरे लिए सम्मानीय और योग्य है, इसलिए मैं कभी किसी महिला का अपमान नहीं कर सकता। किसी भी देश की व्यवस्था या कानून को न जानना गलतियों और सजा का कारण बन सकता है, लेकिन किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या चीज को न जानना कोई गलती या अपराध नहीं है।

बता दें कि पूर्व में अन्नू से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगना के थप्पड़ कांड पर सवाल किया गया था। इस पर अन्नू ने बोला था कि ये कंगनाजी कौन हैं? कोई बड़ी हीरोइन हैं? सुंदर हैं। अन्नू का जवाब सुनकर हर कोई हैरान हो गया। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि क्या आप अन्नू कपूर जी से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं। अगर वह सुंदर है, तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह शक्तिशाली है, तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं? क्या यह सच है?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका