न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का 11 साल बाद हुआ ब्रेकअप, प्रियंका-परिणीति के साथ रिश्ते पर बोलीं मीरा

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (27) बिजनेसमैन जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी मॉडल व फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 6:39:26

2 News : अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का 11 साल बाद हुआ ब्रेकअप, प्रियंका-परिणीति के साथ रिश्ते पर बोलीं मीरा

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (27) बिजनेसमैन जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी मॉडल व फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अब खबरें सामने आई हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वे 11 साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए। उनका ब्रेकअप डेढ़ महीने पहले हुआ था। कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह 11 साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया था।

वे फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे बचपन के दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उनकी शुरू से ही एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। उनके प्यारभरे पलों की झलकियां उनके इंस्टा अकाउंट्स पर साफ देखने को मिलती हैं। वैसे अभी तक न तो तानिया और न ही अहान ने ब्रेकअप के दावों की पुष्टि या खंडन किया है। उन्होंने अभी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है और उनके प्यार भरे समय की तस्वीरें भी उस पर मौजूद हैं।

बता दें कि करीब दो साल पहले 2 दिसंबर 2021 को अहान की पहली फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर के दौरान तानिया को शेट्टी फैमिली के साथ देखा गया था। अहान ने एक दफा एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में तानिया के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि अभी उनका फोकस काम है। जब लगेगा कि निजी जीवन के बारे में कुछ कहना है, तो वे इसे छिपाएंगे नहीं।

ahan shetty,tania shroff,ahan tania,sunil shetty,athiya shetty,tadap movie,meera chopra,priyanka chopra,parineeti chopra,mannara chopra

मैंने कभी परिणीति-प्रियंका ने मदद नहीं मांगी और न उन्होंने पेशकश की : मीरा चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और उनकी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में काफी शौहरत हासिल की है। इन दिनों उनकी कजिन मन्नारा ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ रही हैं। उनकी एक और कजिन हैं मीरा चोपड़ा। मीरा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वह बॉलीवुड में आईं तो उन्हें प्रियंका या परिणीति की ओर से कोई सपोर्ट नहीं मिला। मीरा ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा कि शुरुआत से हम बहुत क्लोज नहीं थे जिससे लगे कि हम दोस्त जैसे हैं।

मैं यह कह सकती हूं कि जब 3 या 4 लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं तो वे एक-दूसरे की मदद करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी मदद नहीं मांगी और उनसे कभी मदद नहीं मिली। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो मदद मांगे। यहां तक कि उन्होंने भी कभी मदद की पेशकश नहीं की। जब मैं छोटी थीं तब मैंने प्रियंका और परिणीति के साथ काफी वक्त बिताया लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। परिणीति के परिवार के साथ मेरे परिवार की लंबे समय से बात नहीं होती।

जब परिवार बात नहीं करते तो मैं उस लाइन को पार नहीं करना चाहती जिससे मेरे परिवार को ठेस पहुंचे। प्रियंका की फैमिली से मैं आज भी बहुत क्लोज हूं... प्रियंका बहुत अच्छी इंसान है लेकिन एक जो वो बहनों वाली बात होती है वो मिसिंग है। और वो मेरी तरफ से मिसिंग नहीं है। ये दोनों तरफ से होता है। उल्लेखनीय है कि मीरा ने ‘1920 लंदन’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वो साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम