न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सनकी’ फिल्म की रिलीज डेट घोषित, इनकी जमेगी जोड़ी, यह एक्टर अस्पताल में हुआ भर्ती

मशहूर डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला लंबे समय से अपनी फिल्म ‘सनकी’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। आखिरकार फिल्म का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 1:22:44

2 News : ‘सनकी’ फिल्म की रिलीज डेट घोषित, इनकी जमेगी जोड़ी, यह एक्टर अस्पताल में हुआ भर्ती

मशहूर डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला लंबे समय से अपनी फिल्म ‘सनकी’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। आखिरकार फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है। इसमें अभिनेत्री पूजा हेगड़े और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। साजिद, अहान और पूजा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का ऐलान कर दिया है।

तीनों की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है, “वेलेंटाइन डे पर 'सनकी' सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं।” पोस्ट के जरिए बताया गया है कि फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। रजत अरोड़ा ने इसकी कहानी लिखी है। अदनान ए शेख और यासिर जाह फिल्म के डायरेक्टर होंगे।

बता दें कि अहान ने साल 2021 में फिल्मी करिअर शुरू किया था। मिलन लूथरिया के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘तड़प’ में अहान ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अहान अब फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान की हीरोइन बनीं पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। पूजा हिंदी के साथ-साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं।

ahan shetty,pooja hegde,sanki movie,ahan pooja,sajid nadiadwala,sanki,tadap,valentine day,arjun bijlani,arjun hospital

अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से शेयर की फोटो

एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि अर्जुन को हाल ही में हेल्थ इमरजेंसी के चलते अस्पताल ले जाया गया। अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में काफी दर्द होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अर्जुन ने अब फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

अर्जुन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। वे दर्द के कारण सेट पर भी नहीं गए थे। अर्जुन ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि मेरे पेट में बहुत ज्यादा दर्द था, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हूं...आगे की हेल्थ अपडेट अभी एक्स-रे करने के बाद पता चलेगा। डॉक्टर ने आज शनिवार सुबह एक सर्जरी की है।

अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने इंजेक्शन वाला हाथ दिखाते हुए लिखा, “जो होता है अच्छे के लिए होता है।” अर्जुन इन दिनों 'प्यार का पहला अध्याय' और 'शिव शक्ति' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि अर्जुन एक्टिंग ही नहीं बल्कि शो भी होस्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम