न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्त्री 2 के बाद इन सीक्वल्स पर दर्शकों की नजर, हिन्दी के साथ-साथ हॉलीवुड भी है शामिल, 2000 करोड़ की कमाई

स्त्री का सीक्वल 2024 में रिलीज़ होने वाली एकमात्र फ़िल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है, बल्कि इस साल कई हॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों ने भी राज किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 9:36:55

स्त्री 2 के बाद इन सीक्वल्स पर दर्शकों की नजर, हिन्दी के साथ-साथ हॉलीवुड भी है शामिल, 2000 करोड़ की कमाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म स्त्री 2 पिछले हफ़्ते रिलीज़ होने के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस के हर बड़े रिकॉर्ड को तोड़ रही है। यह फ़िल्म 2018 में इसी नाम से रिलीज़ हुई फ़िल्म का सीक्वल है। हालाँकि, स्त्री का सीक्वल 2024 में रिलीज़ होने वाली एकमात्र फ़िल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है, बल्कि इस साल कई हॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों ने भी राज किया है। 2024 में कई और सीक्वल बड़े पर्दे पर आने वाले हैं, जिनके बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है। आने वाले 4 महीनों में कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होना बाकी है, जिनसे बॉक्स ऑफिस को कम से कम 2000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इन फिल्मों में सर्वाधिक प्रतीक्षारत फिल्म है पुष्पा 2: द रूल, जो 2021 में प्रदर्शित हुई पुष्पा का अगला भाग है।

stree 2,hollywood

पुष्पा 2: द रूल

सुकुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत पुष्पा 2: द रूल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पहले अगस्त में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसके निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख दिसंबर तक बढ़ा दी है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से आशान्वित है। उसे पूरी तरह से विश्वास है कि यह फिल्म जवान, केजीएफ, आरआरआर, गदर-2 सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए वर्ष 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी।

stree 2,hollywood

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं, भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज़ होने वाली थी। बाद में, एक्शन ड्रामा फ़िल्म के निर्माताओं ने घोषणा की कि सिंघम अगेन इस साल दिवाली के मौके पर प्रदर्शित होगी। यह रोहित शेट्‌टी की सफल फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट है। अपनी पिछली फिल्मों सिम्बा और सूर्यवंशी की तरह इस फिल्म में रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स के सिम्बा और सूर्यवंशी का कैमियो करवाया है। दर्शकों को अपने पसन्दीदा कलाकारों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा, इसके चलते आशा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करते हुए स्वयं को 200 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफल होगी। हालांकि इसकी पिछली दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था, लेकिन सूर्यवंशी और सिम्बा ने 200 करोड़ को छुआ था।

stree 2,hollywood

भूल भुलैया 3

ख्यातनाम निर्देशक प्रियदर्शन के साथ शुरू की गई टी सीरीज की भुल भुलैया का जिम्मा अब अनीस बज्मी ने संभाल लिया है। उन्होंने दो वर्ष पूर्व कार्तिक आर्यन को लेकर भुल भुलैया 2 का निर्देशन व लेखक कार्य किया। फिल्म दर्शकों को खासी पसन्द दिया और इसने बॉक्स कार्तिक आर्यन के करियर के सबसे ज्यादा कमाई का कीर्तिमान स्थापित किया। फिल्म ने 180 करोड़ का कारोबार किया। इसकी सफलता के कुछ समय बाद ही इसके तीसरे भाग की घोषणा की गई। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की भूल भुलैया 3 भी 2024 में रिलीज़ होने वाली है।

अनीस बज्मी ने फिल्म की सफलता को निश्चित करने के लिए एक तरफ जहाँ मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी करवाई है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने एनिमल से सबकी भाभी बनी तृप्ति डिमरी को मुख्य नायिका के रूप में लेकर बड़ा दांव खेला है।

stree 2,hollywood

सितारे ज़मीन पर

इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। लालसिंह चड्‌ढा की असफलता के बाद आमिर खान परदे पर इसके जरिये वापसी करने जा रहे हैं। इसे आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सितारे जमीन पर को हम सीक्वल फिल्म तो नहीं कह सकते। यह पूरी तरह से अलग फिल्म है। इसका आमिर खान निर्देशित तारे जमीं पर से कोई लेना देना नहीं है। बताया जा रहा है कि सितारे ज़मीन पर स्पैनिश फ़िल्म चैंपियंस पर आधारित होगी। यह 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

stree 2,hollywood

स्माइल 2

मनोवैज्ञानिक अलौकिक हॉरर फिल्म नाओमी स्कॉट मुख्य भूमिका में हैं। स्माइल 2 इसी नाम की 2022 में रिलीज़ होने वाली फिल्म का सीक्वल है। पार्कर फिन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल अक्टूबर में दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

stree 2,hollywood

मोआना 2

एनिमेटेड म्यूज़िकल फ़ैंटेसी एडवेंचर फ़िल्म वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और यह 2016 में इसी नाम से रिलीज़ हुई फ़िल्म का सीक्वल है। इस फ़िल्म में औली क्रावल्हो, ड्वेन जॉनसन, टेमुएरा मॉरिसन और निकोल शेर्ज़िंगर मुख्य भूमिका में हैं और यह 27 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री