न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKK 14 के बाद अब BB 18 का हिस्सा बन सकती हैं कृष्णा श्रॉफ, कहा-किसी के साथ भी बैठा सकती हूं तालमेल

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही टीवी की दुनिया में डेब्यू किया है। उन्हें कलर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 11:09:41

KKK 14 के बाद अब BB 18 का हिस्सा बन सकती हैं कृष्णा श्रॉफ, कहा-किसी के साथ भी बैठा सकती हूं तालमेल

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (31) ने हाल ही टीवी की दुनिया में डेब्यू किया है। उन्हें कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा बनने का मौका मिला। इसमें कृष्णा ने कई तगड़े स्टंट किए। हालांकि पिछले सप्ताह उनका सफर थम गया। अब खबरें हैं कि कृष्णा एक और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में भी नजर आ सकती हैं। ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर घर में आने वाले सदस्यों को लेकर अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं।

‘बिग बॉस खबरी’ के इंस्टाग्राम पेज पर दी गई जानकारी के हिसाब से ये खबर लगभग कंफर्म है कि कृष्णा BB 18 के घर में अन्य कंटेस्टेंट के साथ दिखेंगी। अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मैं 'बिग बॉस' में बेहतरीन ढंग से परफॉर्म करूंगी। खतरों के खिलाड़ी में अपने सफर को देखते हुए मुझे लगता है कि बाकी अब सबकुछ आसान होगा।

जब ‘बिग बॉस’ की बात आती है, तो मैं अलग-अलग तरह के लोगों के साथ काफी कंफर्टेबल हूं और किसी के भी साथ तालमेल बैठा सकती हूं, चाहे उनका बैकग्राउंड कुछ भी हो। यदि वो मुझे परेशान करते हैं या लड़ते भी हैं, तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं या तो एक असाधारण कंटेस्टेंट हो सकती हूं या एकदम नीरस, लेकिन एक बात जो मैंने अपने 'खतरों के खिलाड़ी' के अनुभव से सीखी है, वो यह है कि मैं चीजों को ब्लैक या व्हाइट में देखती हूं। मेरे लिए कोई ग्रे शेड नहीं होता है।

खतरों के खिलाड़ी 14’ में कृष्णा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

जैसे ही कृष्णा के ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने को लेकर खबर सामने आई इंटरनेट यूजर्स इस पर रिएक्ट करने लगे। BB 18 का प्रीमियर 4 अक्टूबर को होगा। इस बार घर में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, करण पटेल, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहिम और दलजीत कौर भी नजर आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कृष्णा KKK 14 में एलिमिनेशन राउंड के टास्क में सुमोना चक्रवर्ती से हार गई थीं। इस बीच एक क्लिप सामने आई जिसमें कृष्णा और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे फिर से शो में चुनौती पेश करती नजर आईं। शिल्पा भी शो से बाहर हो चुकी हैं। लगता है उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो में सबसे पहले आसिम रियाज बाहर हुए थे। आसिम को रोहित से बदतमीजी की सजा मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका