न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आफताब हुए साइबर फ्रॉड के शिकार, लगा डेढ़ लाख का चूना, अस्पताल में भर्ती हैं ये मशहूर एक्ट्रेस

एक्टर आफताब शिवदासानी KYC धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। आफताब ने इसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 7:08:50

2 News : आफताब हुए साइबर फ्रॉड के शिकार, लगा डेढ़ लाख का चूना, अस्पताल में भर्ती हैं ये मशहूर एक्ट्रेस

एक्टर आफताब शिवदासानी KYC धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। आफताब ने इसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आफताब साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। एक टेक्स्ट मैसेज मिलने के बाद उनके अकाउंट से 1.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। बता दें कि आफताब एक प्राईवेट बैंक के कस्टमर हैं। बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक घटना रविवार को हुई।

आफताब को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला था। इसमें उन्हें बैंक से जुड़ी अपनी KYC (नो योअर कस्टमर) डिटेल को अपडेट करने का इंस्ट्रक्शन दिया गया था। उन्हें ये भी कहा गया कि ऐसा नहीं करने पर उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। इससे घबराकर आफताब ने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया और इसके बाद निर्देशों का पालन किया। फिर उन्हें एक मैसेज मिला कि उनके अकाउंट से 1,49,999 रुपए डेबिट कर लिए गए हैं।

इसके बाद आफताब ने सोमवार को बैंक मैनेजर से कॉन्टेक्ट किया। फ्रॉड कंफर्म होने के बाद एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि आफताब ने ‘मस्त’, ‘मस्ती’ और ‘हंगामा’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि हाल ही में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। एक्टर अन्नू कपूर से भी KYC डिटेल अपडेट करने के नाम पर 4.36 लाख रुपए ठग लिए गए थे।

aftab shivdasani,actor aftab shivdasani,aftab cyber fraud,aftab kyc,jasmin bhasin,jasmin bigg boss 14,jasmin hospital

बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन की तबीयत नासाज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी

टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में एडमिट हैं। जैस्मिन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जैस्मिन ने अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने सेहत खराब होने का कारण भी बताया है। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जो कि अस्पताल की है।

इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और उनका हाथ नजर आ रहा है। पोस्ट में आप देख सकते हैं कि जैस्मिन को ग्लूकोज चढ़ रहा है और हाथ पर कई पट्टियां बंधी हुई हैं। जैस्मिन ने इन फोटो को शेयर करते हुए पेट का इंफेक्शन बताया है। खबरों के मुताबिक जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जैस्मिन की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं और उनके फैंस चिंता में पड़ गए। वे जैस्मिन के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि टीवी सीरियल के साथ-साथ जैस्मिन कई रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। ‘दिल से दिल तक’ और ‘नागिन’ से उन्हें काफी अटेंशन मिला था। वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसी शो में उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड अली गोनी से प्यार का भी एहसास हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया। जैस्मिन कॉमेडियन भारती सिंह की काफी अच्छी दोस्त हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार