न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदित्य ने श्रद्धा को लगाया गले, पास खड़ी थीं अनन्या, अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं ये बड़ी हस्तियां

दुनियाभर के नामी बिजनेसमैन की जमात में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 7:36:06

2 News : आदित्य ने श्रद्धा को लगाया गले, पास खड़ी थीं अनन्या, अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं ये बड़ी हस्तियां

दुनियाभर के नामी बिजनेसमैन की जमात में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन आज शुक्रवार (1 मार्च) से शुरू हो गए हैं। गुजरात के जामनगर में सितारों की आवाजाही लगी हुई है। गुरुवार को सलमान खान और शाहरुख खान फंक्शन में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। इस ग्रैंड सेरेमनी में एंजॉय करने के लिए बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं।

एयरपोर्ट से फिल्मी सितारों की फोटो और वीडियो सामने आने का सिलसिला जारी है। इस बीच सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी निकल गए हैं। इन दोनों को लंबे समय बाद एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को गले लगा हग किया। बता दें कि श्रद्धा व आदित्य ‘आशिकी 2’ फिल्म से फैंस पर जादू चलाने में सफल रहे थे।

इस वायरल वीडियो में श्रद्धा-आदित्य के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। जहां अनन्या एक तरफ एयरपोर्ट पर चेकिंग करा रही हैं, उनके पीछे आदित्य एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा को गले लगाते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि पिछले कई दिनों से अनन्या और आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप को खुलकर नहीं स्वीकारा है।

आज से जामनगर में शुरू हुआ अनंत और राधिका का तीन दिवसीय प्री वेडिंग समारोह

अनंत और राधिका के तीन दिवसीय प्री वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी है। इन हस्तियों में मशहूर बॉलीवुड कलाकर, क्रिकेटर, खेल एवं कारोबर जगत के दिग्गज तथा राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। समारोह जामनगर शहर के पास आरआईएल की पेट्रोलियम रिफाइनरी के नजदीक स्थित एक आवासीय टाउनशिप में आयोजित किया जा रहा है।

मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल, क्रिकेटर राशिद खान, सूर्यकुमार यादव, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान सहित कई फिल्मी सितारे वहां पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि पॉपस्टार रिहाना भी पहुंच गई हैं और वे प्रस्तुति देंगी। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले से ही गुजरात में हैं। विश्व प्रसिद्ध जादूगर डेविड ब्लेन, गायक अरिजीत सिंह, संगीतकार अजय-अतुल, सिंगर दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

भारत से जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनमें कॉर्पोरेट नेता गौतम अडानी, नंदन नीलेकणि, संजीव गोयनका, ऋषद प्रेमजी, उदय कोटक, अदार पूनावाला, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आमिर खान, करण जौहर, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव सहित अन्य लोग शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम