न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के साथ फिर काम करना चाहते हैं आदित्य, अर्जुन-मलाइका ने एक-दूजे को किया इग्नोर, Video Viral

साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ हिट साबित हुई थी। इस पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था। फिल्म में लोगों को रणबीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 2:16:51

2 News : इस एक्टर के साथ फिर काम करना चाहते हैं आदित्य, अर्जुन-मलाइका ने एक-दूजे को किया इग्नोर, Video Viral

साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ हिट साबित हुई थी। इस पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था। फिल्म में लोगों को रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर की अदाकारी बहुत पसंद आई थी। आदित्य ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित फैशन इवेंट में भाग लिया। आदित्य ने ‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ में डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप वॉक किया। इवेंट के बाद मीडिया से बातचीत में आदित्य ने फिर से रणबीर के साथ काम करने की इच्छा जताई। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

आदित्य ने कहा कि मैं रणबीर के साथ फिर से फिल्म में अभिनय करना पसंद करूंगा। हमने ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया। हमें मजा आया इसलिए अगर कोई ऐसा कुछ लिखता है जो मजेदार हो और उम्मीद है कि हम फिर से जरूर साथ नजर आएं। बता दें अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था। फिल्म चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने लापरवाह कॉलेज के दिनों के बाद जीवन की यात्रा शुरू करते हुए प्यार और दिल टूटने की भावनाओं का अनुभव किया।

आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान होंगी। आदित्य की पर्सनल लाइफ देखें तो इन दिनों उनके अनन्या पांडे से ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। दोनों पिछले कई दिनों से साथ नहीं दिखे और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते देखा गया।

फैशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनमें अनबन की खबरें हैं। उनके ब्रेकअप को लेकर रूमर्स उड़ रही हैं। फिलहाल इस बारे में उनकी ओर से कोई रिएक्शन नहीं आई है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद लग रहा है कि उनका वास्तव में ब्रेकअप हो गया है। दरअसल शुक्रवार (26 जुलाई) को दोनों एक इवेंट में शामिल हुए।

वे वहां साथ के बजाय अलग-अलग पहुंचे थे। इवेंट में उनके बीच दूरी साफ नजर आई। वे एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे थे। उन्हें दूर-दूर बैठे देखा गया। इतना ही नहीं जब अर्जुन किसी फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे तब मलाइका मलाइका पीछे रुक जाती हैं, जिन्हें बाद में अर्जुन हाथ बढ़ाते हुए आगे निकालते हैं। लेकिन मलाइका सीधे निकलकर चली जाती हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखतीं। यह वीडियो मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने जारी किया है।

इवेंट से उनके और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस की आशंका बढ़ गई है कि शायद उनके प्यारे कपल के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक फैशन इवेंट में पहुंचे थे। इसके लिए दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहां भी दोनों अलग-अलग थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री