न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनन्या से ब्रेकअप के बाद सारा के साथ दिखे आदित्य, वीडियो हो रहा वायरल, फैंस लगा रहे नए रिलेशनशिप की अटकलें

हाल में ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की ब्रेकअप की खबरें खूब चलीं। उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिये कहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 May 2024 12:45:41

अनन्या से ब्रेकअप के बाद सारा के साथ दिखे आदित्य, वीडियो हो रहा वायरल, फैंस लगा रहे नए रिलेशनशिप की अटकलें

हाल में ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की ब्रेकअप की खबरें खूब चलीं। उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिये कहा गया कि दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। हालांकि अभी तक दोनों सितारों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच आदित्य को अनन्या की खास दोस्त एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद से इस नई जोड़ी को लेकर लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं।

माना जा रहा है कि दोनों में नजदीकियां बढ़ गई हैं। दरअसल आदित्य-सारा को डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे पर साथ देखा गया। दोनों कलाकार अनुराग की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में काम कर रहे हैं। बुधवार (8 मई) को अनुराग का जन्मदिन था और इस खास दिन का जश्न उन्होंने करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस मौके पर फिल्म के लीड एक्टर्स भी मौजूद रहे। पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुराग मेहमानों को केक खिलाते दिख रहे हैं।

अनुराग सभी के पास जाकर उन्हें केक दे रहे हैं। इसी दौरान वहां सारा और आदित्य भी हैं। इशारों-इशारों में अनुराग और आदित्य बात करते दिखते हैं। उल्लेखनीय है कि सारा का नाम इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ चुका है। दोनों ‘लव आजकल 2’ फिल्म के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले वे एक बार फिर से साथ स्पॉट किए जाने लगे थे।

जहां तक सारा-आदित्य की फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ का सवाल है तो यह 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 2007 की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। इसमें अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी हैं।

‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन में सारा ने अनन्या को लेकर कहा था...

सारा और अनन्या ने शो 'कॉफी विद करण 8' के तीसरे एपिसोड में शिरकत की थी। होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत करते हुए सारा ने अनन्या के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की थी और कहा था कि वह अनन्या को उस लड़के को डेट न करने के लिए मजबूर नहीं करेंगी, जिसे वह पसंद करती हैं। हालांकि अनन्या ने करण को तुरंत बताया था कि सारा झूठ बोल रही हैं, क्योंकि सारा ने एक बार उन्हें एक लड़के को लेकर धमकाया था जिसमें उनकी दिलचस्पी थी।

आगे बताते हुए अनन्या ने कहा था कि सारा ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने उस लड़के की तरफ़ देखा, तो वह उन्हें पीट देंगी। अनन्या को यह कहते हुए सुना गया था, “सारा ने मुझे कई मौकों पर धमकाया है कि अगर तुमने इस व्यक्ति को देखा तो मैं तुम्हें पीटूंगी। तुमने (सारा) मुझे धमकाया है।” गौरतलब है कि सारा और अनन्या बचपन की दोस्त हैं। दोनों ही फिलहाल बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष