न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कॉफी विद करण 8’ में अनन्या के सवाल पर ऐसा बोले आदित्य, बिग बी ने अगस्त्य के साथ किया फैंस का अभिवादन

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ ने इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाई हुई है। यह हर गुरुवार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 1:08:50

2 News : ‘कॉफी विद करण 8’ में अनन्या के सवाल पर ऐसा बोले आदित्य, बिग बी ने अगस्त्य के साथ किया फैंस का अभिवादन

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ ने इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाई हुई है। यह हर गुरुवार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। इसमें अब तक कई सेलेब्रिटी जोड़ियां आ चुकी हैं। इसमें लोगों को अपनी पसंदीदा सितारों के बारे में जानने का मौका मिलता है। शो का फॉर्मेट काफी दिलचस्प है, जिसमें करण के सवालों का गेस्ट जवाब देते हैं। पिछले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के एक्सपीरियंस शेयर किए थे।

बता दें कि सिद्धार्थ की शादी कियारा आडवाणी और विक्की की कैटरीना कैफ के साथ हुई है। अपकमिंग एपिसोड में दो मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर शामिल होंगे। इसका प्रोमो आज सोमवार (11 दिसंबर) को रिलीज कर दिया गया है। इसमें दोनों एक्टर मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे की टांग खींचते और जवाबों से मनोरंजन करते नजर आते हैं। करण ने जब आदित्य से अनन्या पांडे के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में तो उन्होंने कहा, “मुझसे कोई रहस्य न पूछें, और मैं आपको झूठ बताऊंगा!”

रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने आदित्य से पूछा, “अगर आप कभी श्रद्धा कपूर और अनन्या के साथ लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करेंगे?” इस पर अर्जुन ने बीच में ही कहा, “आशिकी तो जरूर करता, किसके साथ पता नहीं”, जिससे आदित्य हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, “क्या!!!” तब अर्जुन ने कहा, “बस मजाक कर रहा हूं!” अर्जुन ने कबूल किया कि वह अपने साथ जुड़ी कुछ अफवाहों को भी खत्म करना चाहेंगे। उल्लेखनीय है कि अर्जुन का अफेयर लंबे समय से अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहा है।

40 साल से हर रविवार को फैंस से मिलते हैं अमिताभ बच्चन, शेयर की फोटो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वे भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते। अमिताभ पिछले 40 सालों से हर रविवार को अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करने आते हैं। इस बार उनके साथ उनके नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा भी थे। अगस्त्य ने ब्लैक टी शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी, जबकि अमिताभ ग्राफिक प्रिंटेड ब्लू जैकेट में दिखे।

अमिताभ ने अपने एक्स (ट्विटर) पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ''ट्वीट 4856- सुनों'', इसके बाद एक गुलाब की इमोजी भी लगाई। अमिताभ इन दिनों टीवी पर क्विज-आधारित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की मेजबानी कर रहे हैं। उनके पास 'द उमेश क्रॉनिकल्स', ‘कल्कि 2898 ईस्वी', 'बटरफ्लाई' और 'थलाइवर 170' जैसी फिल्में भी हैं।

दूसरी ओर, श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य ने हाल ही में जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की शुरुआत की है। इसमें खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा भी हैं। यह 7 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे