न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदित्य ने कहा, लोगों को जो बोलना है बोलते रहें, सोनाक्षी को जहीर ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

एक्टर आदित्य रॉय कपूर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 3:18:28

2 News : आदित्य ने कहा, लोगों को जो बोलना है बोलते रहें, सोनाक्षी को जहीर ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

एक्टर आदित्य रॉय कपूर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप हो गया है। सोशल मीडिया पर इस बात ने हलचल मचा रखी है। फैंस को यह पच नहीं रहा और वे लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच आदित्य ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। आदित्य अपनी जिंदगी को अपने तक रखने में भरोसा करते हैं।

आदित्य ने इंटरव्यू में कहा, “सोशल मीडिया पर कौन मेरे बारे में क्या बोल रहा है या क्या लिख रहा है इस बात पर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। मैं जिंदगी में सकारात्मक चीजों पर फोकस करना चाहता हूं। मैं अपनी बातों को अपने तक रखता हूं। मैं हमेशा से ऐसा ही हूं। मैं निजी जिंदगी में भी शांत किस्म का इंसान हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी जिंदगी के बारे में हर बात हर किसी को पता हो। मैं बेहद प्राइवेट इंसान हूं।

मुझे रिलेशनशिप के बारे में कोई भी बात करना पसंद नहीं। लोगों को जो बोलना है बोलते रहें। वे क्या बोल रहे हैं या क्या लिख रहे हैं मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। उन्हें जो सोचना हैं वे वही सोचे, मैं अपनी शांति को भंग नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि कुछ समय पहले भी आदित्य और अनन्या के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में स्थिति साफ नहीं की है।

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज रविवार (2 जून) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके परिजन, दोस्त और फैंस बधाई दे रहे हैं। ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। अब सोनाक्षी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल ने भी उन पर प्यार लुटाया है।

जहीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी के साथ कई फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों किसी पार्टी में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में खास बॉन्ड शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही बाकी दोनों तस्वीरों में भी उनकी मस्ती झलक रही है। जहीर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Sonzz। जहीर की प्यारी पोस्ट देखने के बाद सोनाक्षी भी खुद को रोक नहीं पाईं।

सोनाक्षी ने कमेंट सेक्शन में कई इमोजी शेयर की। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई बार इन्हें पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों ने ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में साथ काम किया है।

जहीर, सोनाक्षी से 2 साल छोटे हैं। सोनाक्षी के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में संजय लीला भंसाली की पहली वेबसीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दो किरदार निभाए थे। अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष