न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदित्य ने अनन्या के बारे में कही ये बातें, दोस्त की शादी में आलिया भट्ट ने जमाया खूब रंग

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में इस बार बॉलीवुड की मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 12:18:24

2 News : आदित्य ने अनन्या के बारे में कही ये बातें, दोस्त की शादी में आलिया भट्ट ने जमाया खूब रंग

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में इस बार बॉलीवुड की मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर ने शिरकत की। आदित्य कई निजी खुलासे करते नजर आए। करण ने जब एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ उनके कथित रिश्ते के बारे में पूछा तो आदित्य शरमा गए और शर्मीले अंदाज में बात करने लगे। उन्होंने अफवाह की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन अनन्या की खूब तारीफ की है।

करण ने पूछा, “ऐसी अफवाह है कि आप अनन्या को डेट कर रहे हैं?” इस पर आदित्य ने कहा, “करण आपने अपने शो में कहा था, 'मुझसे कोई राज मत पूछो और मैं तुमसे कोई झूठ नहीं बोलूंगा।’ मुझे यह याद है।” तब करण ने आदित्य को बताया कि अनन्या ने उनके शो पर कहा था कि वह "बहुत अनन्या कोय कपूर" महसूस कर रही हैं। तब आदित्य ने कहा, “और मैं फिलहाल आदित्य जॉय कपूर हूं। मैं काफी खुश हूं।”

आदित्य ने यह भी कहा कि अनन्या जॉयफुल लड़की है। सिचुएशनशिप दो लोगों के बीच एक अपरिभाषित रोमांटिक रिश्ता है जिसमें अक्सर बंधन की कमी होती है। इसलिए मैं यह तय नहीं कर पा रहा हूं कि रिलेशनशिप में और सिचुएशनशिप में क्या फर्क है।" उल्लेखनीय है कि अनन्या और आदित्य पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे कई दफा पैपराजी के कैमरे में कैद हो चुके हैं।

पिंक सलवार सूट में दिखीं आलिया, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी की फोटो शेयर की हैं। उन्होंने प्री वेडिंग फंक्शंस अटेंड किए। इस दौरान आलिया की खूबसूरती और एलिगेंट आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा। आलिया ने इन फंक्शंस में खूब रंग जमाया।

बुधवार (13 दिसंबर) रात आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। ये हल्दी फंक्शन की तस्वीरें लग रही हैं। आलिया ने पिंक कलर का सलवार सूट पहना था और वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। आलिया का नेचुरल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। और कुछ फोटो में आलिया फ्रेंड्स के साथ फंक्शन को मजा ले रही हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “दुल्हन के यार और ढेर सारा प्यार।” ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फैंस इन्हें लाइक करने के साथ मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म जुलाई में रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसी साल आलिया को पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। यह अवार्ड उन्हें ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार