न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी गौतम को पति आदित्य धर ने ऐसे किया बर्थडे विश, एक्टर विनीत रैना ने इनके साथ की शादी

एक्ट्रेस यामी गौतम आज मंगलवार (28 नवंबर) को 35 साल की हो गईं। इस खास मौके पर यामी को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 6:34:34

2 News : यामी गौतम को पति आदित्य धर ने ऐसे किया बर्थडे विश, एक्टर विनीत रैना ने इनके साथ की शादी

एक्ट्रेस यामी गौतम आज मंगलवार (28 नवंबर) को 35 साल की हो गईं। इस खास मौके पर यामी को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिल रहीं है। इस बीच यामी को उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने भी इंस्टाग्राम पर विश किया है। आदित्य ने यामी की कई फोटो शेयर की है। इनमें से पहली फोटो में यामी पति संग पोज देती नजर आ रहीं है और दूसरी फोटो में साड़ी पहने जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं।

दो फोटो में यामी पति संग पूजा करती नजर आ रही हैं। आदित्य ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। चांद और उससे भी आगे तक तुम्हें प्यार।” बता दें कि यामी और आदित्य की पहली मुलाकात फिल्म ‘उरी’ के सेट पर हुई थी। आदित्य इस मूवी के डायरेक्टर थे और यामी इसकी लीड एक्ट्रेस थीं।

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में सीक्रेट वेडिंग की। यामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका खुलासा किया था। उल्लेखनीय है कि यामी ने करिअर की शुरुआत एक एड शूट से की थी। बाद में उन्हें टीवी पर और फिर बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। उनकी पिछली फिल्म ‘ओएमजी 2’ थी।

टीवी एक्टर विनीत रैना की शादी हिमाचल में हुई, श्वेता ने शेयर की फोटो

टीवी एक्टर विनीत रैना ने गर्लफ्रेंड अपेक्षा के साथ गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने मुंबई से दूर हिमाचल प्रदेश में सोमवार (27 नवंबर) को सात फेरे लिए। अपेक्षा पेशे से नर्स हैं। दरअसल एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कपल की कुछ फोटो शेयर की हैं। श्वेता ने इंस्टा स्टोरी पर शादी की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपेक्षा लाल रंग के जोड़े में हैं और विनीत आइवरी कलर की शेरवानी में हैं।

अपेक्षा ने हैवी ज्वेलरी पहनी है और दुल्हन के जोड़े में वह बहुत सुंदर लग रही हैं। कपल कैमरे में देखकर मुस्कुरा रहा है। एक तस्वीर में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। वे बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। शादी कश्मीरी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई। विनीत की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस तनुश्री कौशल थीं।

विनीत ने तनुश्री से साल 2009 में शादी की थी, लेकिन दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। विनीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘इश्क में मरजावां’, ‘हर घर कुछ कहता है’, ‘कसक’, ‘अली बाबा’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘तू आशिकी’, ‘बेगूसराय’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘पुनर्विवाह’ में दिख आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे