न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदिति राव हैदरी को सिद्धार्थ ने ऐसे किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने बताया कहां करेंगी शादी, मार्च में हुई थी सगाई

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (37) और एक्टर सिद्धार्थ (45) की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। अब ‘वोग’ को दिए एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 11:06:46

अदिति राव हैदरी को सिद्धार्थ ने ऐसे किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने बताया कहां करेंगी शादी, मार्च में हुई थी सगाई

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (37) और एक्टर सिद्धार्थ (45) की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। अब ‘वोग’ को दिए एक इंटरव्यू में अदिति ने सिद्धार्थ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। अदिति ने कहा कि मैं अपनी नानी के बेहद करीब थी, जो कुछ साल पहले हमें छोड़कर चली गईं। उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल खोला था। एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे इस स्कूल को देखने के लिए कहा, यह जानते हुए कि मैं अपनी नानी के कितनी करीब थीं।

सिद्धार्थ इस साल मार्च में मुझे स्कूल ले गए और ठीक उस जगह पर जहां मैंने अपना बचपन बिताया था। वे अपने घुटनों के बल बैठे, मैंने उनसे पूछा, अब आपका क्या खो गया? क्या जूते के फीते खुल गए हैं? वे कहते रहे अड्डू, मुझे सुनो और फिर उन्होंने मुझे प्रपोज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मुझे दिल में जगह देना चाहते हैं। मैं और सिद्धार्थ और एक साल से भी ज्यादा समय से साथ में थे।

यह खूबसूरत जोड़ी मार्च में सगाई के बंधन में बंधी। अदिति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए इस खूबसूरत लम्हे की अनाउंसमेंट की थी, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया था। सगाई के बाद से ही इस कपल की शादी को लेकर अफवाहें भी उड़ने लगीं। बता दें दोनों का पहली शादी के बाद अपने-अपने पार्टनर से तलाक हो चुका है।

aditi rao hydari,actress aditi rao hydari,siddharth,actor siddharth,aditi siddharth,aditi siddharth marraige,aditi siddharth engagement

साल 2021 में फिल्म के सेट पर मिले थे अदिति और सिद्धार्थ

इंटरव्यू में जब अदिति से पूछा गया कि क्या वे दोनों किसी रॉयल या डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि उनकी शादी वानापर्थी के 400 साल पुराने एक मंदिर के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी, जो उनके परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वानपर्थी तेलंगाना का एक कस्बा है। कपल ने वानपर्थी स्थित श्रीरंगापुरम मंदिर में ही सगाई की थी।

उल्लेखनीय है कि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर अदिति और सिद्धार्थ पहली बार मिले थे। अदिति ने बताया कि तब सिद्धार्थ ने मुझ कहा हैलो ब्यूटीफुल गर्ल। हालांकि जब कोई अचानक ऐसा बोलता है तो वो सही नहीं होता है, लेकिन उनका कहा मेरे दिल को छू गया। दिन के अंत तक मैं उनकी हो चुकी थी और सेट पर अफरातफरी मच चुकी थी।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शूटिंग के बाकी समय में मैं और मेरी टीम अपने रसोइये से हर दिन घी वाली इडली बनवाएं। अदिति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह मई में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री