न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मंगेतर के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं अदिति, तेज धूप में शूटिंग से इस एक्ट्रेस की आंख में जमा खून

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी खासी लोकप्रिय हैं। अदिति को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 11:42:43

2 News : मंगेतर के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं अदिति, तेज धूप में शूटिंग से इस एक्ट्रेस की आंख में जमा खून

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी खासी लोकप्रिय हैं। अदिति को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। हर ओर उनकी अदाकारी के चर्चे हैं। सीरीज में उनका गजगामिनी वॉक तो इतना हिट हुआ कि यह सोशल मीडिया पर छा गया और लोग इससे प्रेरित हो इंस्टा रील बना रहे हैं। अदिति फिलहाल अपनी निजी जिंदगी के चलते भी लाइमलाइट में हैं।

वह अपने मंगेतर और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ टस्कनी में वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। अदिति ने वहां से कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वह सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। एक फोटो में कपल किसी पहाड़ी लोकेशन पर सेल्फी ले रहा है। हर फोटो में दोनों की जोरदार कैमेस्ट्री है। फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अदिति ने कैप्शन में लिखा, “आभारी…#टस्कन सूर्य के नीचे।” उल्लेखनीय है कि अदिति और सिद्धार्थ लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी पहली मुलाकात साल 2021 में फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी। अदिति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब विजय सेतुपति के साथ ‘गांधी टॉक्स’ और कजरी बब्बर की अंग्रेजी फिल्म ‘शेरनी’ में नजर आएंगी।

‘दीया और बाती’ फेम दीपिका सिंह दवाइयों के साथ ले रहीं लिक्विड डाइट

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस शो के लिए दीपिका को मुंबई की कहर बरपाती गर्मी में शूट करना पड़ा, जिससे उनकी एक आंख में ब्लड क्लॉट यानी खून जम गया। वह दवाइयां ले रही हैं और जल्द ठीक होने की उम्मीद है। हालांकि दीपिका ने शूटिंग नहीं रोकी है और वह लगातार काम कर रही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दीपिका ने कहा कि मेरे पास रोने के कई सीन हैं और एक एक्टर के रूप में, आपकी आंखें भावनाओं को व्यक्त करने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। मेरी सीधी आंख में ब्लड क्लॉट जम गया है इसलिए हम अधिकतर शॉट लेफ्ट प्रोफाइल से लेने की कोशिश कर रहे हैं। इससे शूटिंग में भी दिक्कत हो रही है, लेकिन शो मस्ट गो ऑन।

दीपिका को तेज गर्मी के चलते ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वह लिक्विड डाइट नारियल पानी, छाछ ले रही हैं और चाय से परहेज कर रही हैं। जब वह शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो आंखें बंद रखती हैं। गौरतलब है कि दीपिका को टीवी शो 'दीया और बाती हम' में ‘संध्या राठी’ के किरदार से खूब शौहरत मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष