न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदिति-सिद्धार्थ की हुई सगाई, शेयर की फोटो, अभय देओल को बेडरूम में ऐसे देख दंग रह गए फैंस

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Mar 2024 6:47:01

2 News : अदिति-सिद्धार्थ की हुई सगाई, शेयर की फोटो, अभय देओल को बेडरूम में ऐसे देख दंग रह गए फैंस

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कपल ने बुधवार (27 मार्च) को तेलंगाना के श्री रंगनायक स्वामी मंदिर में शादी कर ली। इस बीच अदिति और सिद्धार्थ ने आज गुरुवार को अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है। सिद्धार्थ ने इंस्टा हैंडल पर अदिति के साथ फोटो शेयर करते हुए सगाई करने की घोषणा की।

तस्वीर में वे दोनों एक साथ खुश और प्यार में डूबे हुए लग रहे हैं। कपल की अंगूठियां सबका ध्यान खींच रही हैं। जहां अदिति ने डबल डायमंड-फिटेड अंगूठी पहनी थी, वहीं सिद्धार्थ ने सेंटर-पीस हीरे से सजा प्लैटिनम बैंड पहना था। सिद्धार्थ ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “उन्होंने हां कहा! एंगेज्ड।” इस तस्वीर पर आयुष्मान खुराना, मनीषा कोइराला, कृतिका कामरा और सोफी चौधरी जैसे कई सेलेब्स उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। अदिति जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' से पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

28 मार्च को फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माताओं ने सीरीज की रिलीज डेट घोषित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यक्रम में अदिति नहीं थी। शो के होस्ट सचिन वी कुंभार ने कहा कि हम जानते हैं कि अदिति यहां क्यों नहीं हैं। इसका एक कारण है, ऐसा इसलिए है, क्योंकि आज उनकी शादी हो रही है। तो आइए हम सब उन्हें बधाई दें।

उल्लेखनीय है कि अदिति ने 3 जनवरी को सिद्धार्थ के साथ एक भावपूर्ण तस्वीर साझा की थी। अदिति और सिद्धार्थ तेलुगू फिल्म 'महासमुद्रम' (2021) में काम करने के दौरान नजदीक आए। काफी समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। धीरे-धीरे वे प्रीमियर और अन्य इवेंट में साथ दिखने लगे। अदिति ने इससे पहले एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी की थी।

अभय देओल ने शेयर की कई फोटो, फैंस दे रहे हैं ऐसी-ऐसी रिएक्शन

एक्टर अभय देओल (48) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते हैं। अब अभय ने इंस्टाग्राम पर अपने बेडरूम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। कुछ तस्वीरों में अभय एक रूम में बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रहे हैं। एक तस्वीर में अभय हल्के पीले कलर की सैंडो पहने हुए और कैमरे के लिए फनी एक्सप्रेशन देते हुए दिख रहे हैं। अभय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कुछ सुबह बस ऐसी ही होती हैं! काश मैं तुम्हारे साथ जाग पाता।”

कैप्शन में एक्टर ने ‘नो फिल्टर’, ‘मॉर्निंग फेस’, ‘रॉ’, ‘नेचुरल’ और ‘हेयरी’ जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। देखें :- “कैमरा अब प्रेग्नेंट है।” “आपने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को बहुत सीरियसली ले लिया है।”, “मैं काम पर हूं! भगवान के लिए मुझे फोकस करने दो।”, “आपको कोई हक नहीं कि सुबह इस माइंड ब्लोइंग हॉटनेस को ड्राप करें और मेरा पूरा दिन डिस्टर्ब करें। मैं अपने मन में उस विजन के साथ कैसे आगे बढ़ूंगी।”,

“यार, अभय! ये कोई तरीका है, सुबह सुबह।”, “इंस्टाग्राम पर आग लगा दी।”, “देश जानना चाहता है-फोटोग्राफर कौन है?”, “भालू भाई।”, “ये तस्वीरें पोस्ट करना क्राइम है और तीसरी फोटो OMG फायर।”, “एक होते हैं स्टार जिनके लोग पागल की तरह दीवाने होते हैं.. एक होते है अभय देओल टाइप, जिनकी लोग खुले दिमाग से, अपने लॉजिक्स को साथ रखते हुए दिल से इज्जत करते हैं.. जैसे अपना कोई बड़ा भाई हो.. लव यू सर.. गॉड ब्लेस यू।”, “सारी गर्मी यहीं है।” अभय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछले साल ‘ट्रायल बाय फायर’ सीरीज में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम