न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद पहली बार सामने आए आदिल और सोमी, दोनों में दिखी जबरदस्त बोंडिंग, रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं शर्लिन

राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। आदिल ने हाल ही में ‘बिग बॉस’ फेम सोमी खान के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 10:58:39

शादी के बाद पहली बार सामने आए आदिल और सोमी, दोनों में दिखी जबरदस्त बोंडिंग, रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं शर्लिन

राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। आदिल ने हाल ही में ‘बिग बॉस’ फेम सोमी खान के साथ निकाह कर लिया। किसी को भी इसका जरा भी अंदाजा नहीं था और यह हर किसी के लिए चौंकाने वाली खबर थी। आदिल ने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। आदिल-सोमी ने परिवार के करीबी लोगों के बीच रस्में निभाईं। फैंस इस जोड़ी को देखने को बेकरार थे और शादी के बाद अब वे पहली बार सामने आए।

उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिए। दोनों में काफी प्यार नजर आ रहा था और वे हाथों में हाथ डाले थे। उन्होंने मैचिंग आउटफिट पहना था। कपल ने बिल्डिंग के बाहर खड़े होकर पोज दिया। इस दौरान आदिल ने अपना प्यार जाहिर करते हुए सोमी के माथे पर किस भी किया। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ये तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं, जिनमें राखी का भी जिक्र है। बता दें कि आदिल एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने इससे पहले राखी से शादी की थी। दोनों पिछले साल अलग हो गए। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा, अफेयर और अन्य आरोप लगाए थे, जिसके बाद पिछले साल फरवरी में आदिल गिरफ्तार हो गए थे।

adil khan durrani,somi khan,adil somi,adil somi marriage,rakhi sawant,sherlyn chopra,adil rakhi,adil somi photo

रिसेप्शन पार्टी में आदिल और सोमी ने येलो कलर के आउटफिट में की ट्विनिंग

इस बीच आदिल दुर्रानी और सोमी खान ने मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की। दोनों येलो कलर के आउटफिट में दिखे। जहां आदिल ने सफेद पायजामा के साथ कढ़ाई वाला पीला कुर्ता चुना था, वहीं दूसरी ओर सोमी पीले रंग के सलवार-सूट में खूबसूरत लग रही थीं। सोमी ने इसे एक मैचिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें टैसल डिटेलिंग के विपरीत कलर्स शामिल थे।

कपल अपने करीबी दोस्तों व परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में जश्न मनाने के लिए बहुत खुश हैं। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी वहां पहुंचीं। इस दौरान शर्लिन ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके चारों ओर लेयर्ड लटकन का वर्क था। उन्होंने इसे गोल्डन कलर के स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ जोड़ा था।

शर्लिन को एंट्री गेट पर सोमी और आदिल को बधाई देते देखा गया। उल्लेखनीय है कि शर्लिन ने आदिल के जेल से बाहर आने के बाद उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। शर्लिन ने आदिल को सही बताते हुए राखी की खिंचाई की थी। बता दें कि आदिल-सोमी की शादी 2 मार्च को हुई थी। कपल ने जॉइंट पोस्ट में अपने निकाह समारोह की शानदार झलकियां साझा की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार