न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदिल ने राखी पर उनका न्यूड वीडियो बनाने सहित लगाए ये आरोप, ‘इंडियन आइडल 14’ में बदले जज और होस्ट

‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही कुछ न कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 7:08:08

आदिल ने राखी पर उनका न्यूड वीडियो बनाने सहित लगाए ये आरोप, ‘इंडियन आइडल 14’ में बदले जज और होस्ट

‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही कुछ न कुछ घटित होता रहता है। इन दिनों राखी उनकी शादी पर उठ रहे विवादों को लेकर चर्चा में हैं। बात ये है कि राखी के एक्स हजबेंड आदिल खान दुर्रानी 6 महीने बाद जेल से बाहर आए है और रिहा होते ही उन्होंने राखी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कुछ समय पहले राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

अब आदिल ने पलटवार किया है। आदिल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि राखी जैसी महिला किसी के साथ कुछ भी कर सकती है। उसने ड्रग्स देकर मेरा न्यूड वीडियो बनाया था। राखी ने अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों को ठगा। राखी के कारण मेरे माता-पिता समेत पूरे परिवार को बहुत कुछ झेलना पड़ा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं बाहर हूं और अब आप सबको बता सकता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था।

मैंने राखी को पहले ही तनु चंदेल के बारे में बता दिया था कि वह मेरी सिर्फ दोस्त है। तनु से राखी की बात भी कराई थी और वह उससे मिल भी चुकी है। राखी ने मेरा और मेरे पूरे परिवार का शोषण किया है। उसने मुझे सलमान खान के सामने भी गलत बना दिया। उल्लेखनीय है कि राखी ने आदिल के साथ गुपचुप शादी की थी। राखी की मां का निधन इसी साल 28 जनवरी को हुआ था। आदिल से अलग होने के बाद राखी ने उन पर समय पर इलाज न कराने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

adil khan durrani,rakhi sawant,indian idol 14,sony tv,vishal dadlani,kumar sanu,shreya ghosal

सोनी टीवी पर जल्द शुरू होगा इंडियन आइडल 14, देखें प्रोमो

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह युवा गायकों को एक बड़ा मंच देता है। इसके माध्यम से सभी कंटेस्टेंट की खास पहचान बन जाती है। इस बार भी शो जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिससे इस बारे में पता चलता है।

पिछले कई सीजन से इसमें जज के रूप में सिंगर नेहा कक्कड़ और सिंगर व संगीतकार हिमेश रेशमिया नजर आ रहे थे, लेकिन इस दफा फैंस इन्हें मिस करने वाले हैं। सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए ‘इंडियन आइडल 14’ के प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि “नए जमाने की नई आवाजें ढूंढने निकले हैं हमारे नए जज! #इंडियनआइडल जल्द आ रहा है!”

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी प्रोमो को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए लिखा है कि “आप सभी ने इसे दिखाया और यह हो रहा है, अद्भुत @VishalDadlani और महान #KumarSanu के साथ #IndianIdol पर वापस आकर बहुत खुश हूं। असाधारण प्रतिभा को सुनने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। भारत हमारे होश उड़ा देगा!! क्या आप तैयार हैं!”

इस बार शो में हिमेश और नेहा की जगह 90 के दशक में धूम मचाने वाले गायक कुमार सानू और श्रेया घोषाल जज की कुर्सी संभालेंगे। हालांकि एक और जज गायक व संगीतकार विशाल ददलानी इस बार भी दिखेंगे। शो को आदित्य नारायण की जगह एंकर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। वे इंडियन आइडल के शुरुआती सीजन में भी यह भूमिका निभा चुके हैं। शो के लिए ऑडिशन शुरू हो गए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार