न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने पहनी 15 रुपए की साड़ी, हर कोई रह गया शॉक, श्रीदेवी की बायोपिक पर ऐसा बोले बोनी

'द केरल स्टोरी' की हीरोइन अदा शर्मा पैपराजी की चहेती हैं। हाल ही उन्हें स्पॉट किया गया, लेकिन वह बिल्कुल अलग अंदाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 7:50:07

2 News : इस एक्ट्रेस ने पहनी 15 रुपए की साड़ी, हर कोई रह गया शॉक, श्रीदेवी की बायोपिक पर ऐसा बोले बोनी

'द केरल स्टोरी' की हीरोइन अदा शर्मा पैपराजी की चहेती हैं। हाल ही उन्हें स्पॉट किया गया, लेकिन वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने न तो मेकअप किया था और न ही लग्जरी क्लोदिंग कैरी की थीं। इसके बावजूद वह सुंदर लग रही थीं। अदा साड़ी पहने दिखीं और जब उन्होंने इस साड़ी की कीमत बताई तो हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में अदा ऑरेंज कलर की प्रिंटेड साड़ी में दिख रही हैं, जिसे उन्होंने मल्टी कलर पफ स्लीव्स वाले टॉप के साथ मैच किया है।

उन्होंने इसके साथ ब्लैक गॉगल्स और बैगपैक कैरी किया है। वह कैफे के अंदर जाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्हें एक महिला रोकती है और वो साड़ी की कीमत पूछती है। अदा उसे कहती हैं, “असल में ये साड़ी 15 रुपए की है, मेरे पास एक वीडियो भी है जिसमें वो कीमत भी बता रही हैं।” महिला आश्चर्यचकित होकर बोलती हैं कि क्या 50 रुपए कह रही हो? तब अदा कहती हैं, “अरे 50 नहीं 15 रुपए, 1 और 5 यानी 15... इस साड़ी को सालों पहले लिया गया था।”

पैपराजी भी शॉक रह जाते हैं और बार-बार कीमत पूछने लगते हैं, जिस पर अदा कई बार साड़ी की कीमत 15 रुपए ही बताती हैं। अदा हाल ही 'बस्तर - द नक्सल स्टोरी' में थीं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था।

श्रीदेवी का साल 2018 में दुबई में अचानक हो गया था निधन

निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' को लेकर लाइमलाइट में हैं। अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की पूरी टीम इन दिनों जोर-शोर से ‘मैदान’ का प्रमोशन कर रही है। इसी दौरान एक इंटरव्यू में बोनी ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को लेकर बात की। उन्होंने श्रीदेवी के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना पर भी चर्चा की। बोनी ने श्रीदेवी के जीवन पर बायोपिक बनाने की योजना पर कहा कि वह बेहद निजी इंसान थीं और उनकी जिंदगी निजी ही रहनी चाहिए।

मुझे नहीं लगता कि कभी बायोपिक बनेगी। जब तक मैं जीवित हूं, तब तक तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। एक समय उन्हें ‘लेडी अमिताभ’ कहा जाता था, क्योंकि वे अकेले दम पर फिल्में हिट करा देती थीं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया।

साल 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में 54 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया था। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी लास्ट फिल्म ‘मॉम’ थी जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके लिए श्रीदेवी को नेशनल अवार्ड भी मिला था। इसके बाद श्रीदेवी फिल्म ‘जीरो’ में कैमियो करती दिखी थीं जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष