न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत का घर खरीदने के सवाल पर अदा ने दी यह रिएक्शन, जैकी की इस हरकत पर भड़के फैंस, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस और मॉडल अदा शर्मा पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में नजर आई थीं। यह फिल्म खास नहीं चली, जबकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 1:22:36

2 News : सुशांत का घर खरीदने के सवाल पर अदा ने दी यह रिएक्शन, जैकी की इस हरकत पर भड़के फैंस, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस और मॉडल अदा शर्मा पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में नजर आई थीं। यह फिल्म खास नहीं चली, जबकि अदा की पिछली फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। कुछ समय पहले अदा को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के मुंबई स्थित घर के नीचे स्पॉट किया गया था। इसके बाद से खबरें सामने आई थीं कि अदा ने सुशांत का घर खरीद लिया है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली थी। अब अदा ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए इसकी सच्चाई बताई है। अदा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में जब अदा से पूछा गया कि क्या उन्होंने सुशांत का सी-फेसिंग घर खरीदा है तो उन्होंने कहा कि अभी मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि मैं सभी के दिलों में रहती हूं। हर चीज के बोलने का एक सही समय होता है...जब मैं वह जगह देखने गई थी तब मीडिया का बहुत अटेंशन मिला था जिसे देखकर मैं ओवरवेल्म्ड हो गई थी। मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं। मुझे अपनी फिल्मों के लिए लोगों की नजरों में रहना पसंद है, लेकिन मैं हमेशा निजी रही हूं और मैं हमेशा ही अपनी प्राइवेसी को महत्व देती हूं।

मैंने यह भी सोचा कि किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करना गलत है जो इस दुनिया में नहीं है... जिसने इतनी खूबसूरत फिल्में की हैं। वह एक ऐसे अभिनेता थे जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं। मुझे लोगों के अनाप-शनाप कमेंट पसंद नहीं हैं...मैंने सुशांत के बारे में कुछ कमेंट्स पढ़े हैं। आप मुझे ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को ट्रोल न करें जो इस दुनिया में नहीं है। मैं जल्द ही बताऊंगी कि मैं कहां रहती हूं। उल्लेखनीय है कि साल 2020 में सुशांत के निधन के बाद उनके फ्लैट के लिए कोई किराएदार नहीं मिल रहा था। पिछले साल अगस्त में अदा को वहां देखा गया था।

जैकी श्रॉफ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था फैन तो...

मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ हमेशा से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। पिछले कुछ सालों में जैकी फिल्मी दुनिया में कम ही दिखे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। वे इन दिनों पर्यावरण को लेकर कुछ ज्यादा ही जागरूक नजर आते हैं। अक्सर उनके हाथों में पौधा रहता है। फिलहाल जैकी गलत कारणों से खबरों में हैं। जैकी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं।

आज शनिवार (6 अप्रैल) को एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इसमें जैकी हाथ में कुछ पौधे लिए खूब खुश दिख रहे हैं। वे बिंदास होकर खूब हंसी-मजाक कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने पहुंच जाते हैं। पहले एक व्यक्ति जैकी के साथ सेल्फी ले रहा होता है तो एक्टर उनसे बोलते हैं, “नीचे हाथ क्या डाल रेला है।” फिर जैकी बताते हैं कि कैसे हाथ रखना चाहिए। इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं।

इसके बाद जैकी उस फैन को वहां से मजाक में धक्का देकर हटा देते हैं। इतने में एक और प्रशंसक सेल्फी लेने आ जाता है। वह सेल्फी ले ही रहा होता है कि जैकी उसके सिर पर एक थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद वे उसे अपनी ओर खींचते हैं तथा दूसरी ओर से उसके साथ फोटो खिंचवाने लगते हैं। वे मजाक में बोलते हैं, “ऐसा हाथ नहीं डालना, ऐसे हाथ डालेगा तो बजाएंगा।” जैकी का यह वीडियो देख लोग भड़क गए और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष