न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदा ने सुशांत के घर को लेकर किया यह खुलासा, निखिल ने लगाए आरोप तो दलजीत ने दिया करारा जवाब

'द केरल स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा कुछ महीने पहले दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर शिफ्ट हो गईं। अब अदा ने इसको लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 7:54:06

2 News : अदा ने सुशांत के घर को लेकर किया यह खुलासा, निखिल ने लगाए आरोप तो दलजीत ने दिया करारा जवाब

'द केरल स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा कुछ महीने पहले दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर शिफ्ट हो गईं। अब अदा ने इसको लेकर स्थिति साफ की है। फैंस लंबे समय से अटकलें लगा रहे थे कि अदा ने यह घर खरीदा है। अदा हाल ही मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने अदा से पूछा कि उन्होंने सुशांत का घर खरीदा है या फिर वह रेंट पर रह रही हैं? इस पर अदा ने पूरी सच्चाई बताई। अदा ने जवाब में कहा कि रेंट पर लिया है, खरीदा नहीं है।

‘केरल स्टोरी’ के 300 करोड़ मेरे नहीं हैं। रेंट पर रह रही हूं, जो मिस्टर लालवानी का घर है। सुशांत भी रेंट पर ही रह रहे थे। मैंने यह फ्लैट किराये पर लिया था। ‘केरल स्टोरी’ के कमाए 378 करोड़ रुपए मेरे नहीं हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरी दादी भी किराये में योगदान देती हैं। उनका कहना है कि वह भी वहां रहती हैं, इसलिए वह भी किराया देंगी। मेरी मां काम नहीं करती हैं, इसलिए वे योगदान नहीं देती हैं, लेकिन वे हमारे लिए बढ़िया खाना बनाती हैं। दरअसल, घर मेरा नहीं है, यह श्री लालवानी का है। मुझे लगता है कि वे मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका में हैं।

मुझे लगता है कि सुशांत भी यहां किराये पर रहते थे। यह उनकी संपत्ति भी नहीं थी, लेकिन घर श्री लालवानी का है। मैं अपनी पूरी जिंदगी पाली हिल (बांद्रा) के घर में रही। यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर निकली हूं। मेरी वाइब्स काफी सेंसिटिव हैं। यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है। केरल और मुंबई में मेरे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं।

इतना ही नहीं हम पक्षियों और गिलहरियों के लिए खाना भी रखते थे इसलिए मैं एक ऐसा घर चाहती थीं, जहां से नजारा दिखे और पक्षियों को खिलाने के लिए पर्याप्त जगह हो। अदा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगी। इसमें अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और ईशा देओल भी हैं।

adah sharma,actress adah sharma,the kerala story,sushant singh rajput,adah sushant,sushant flat,dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,nikhil patel,dalljiet nikhil,shalin bhanot

दलजीत कौर ने पिछले साल की थी निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले साल बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। दलजीत 10 महीने बाद ही पति को छोड़ केन्या से भारत आ गईं। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। दलजीत ने मुंबई में एक FIR भी दर्ज कराई। इसके बाद अब निखिल ने ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी करते हुए आरोपों का जवाब दिया। निखिल ने एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर दलजीत पर साइबर बुलिंग और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

इस पर दलजीत ने निखिल को एक बार फिर से खूब खरी-खोटी सुनाई है। दलजीत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की। इनमें उन्होंने लिखा कि FIR के बारे में जानने के बाद भारत में तुम्हारे पास तीन दिन थे। तुमने इस बात को स्वीकार किया कि तुम इसके बारे में जानते थे। तुमने अभी जो बकवास प्रिंट की है अगर वो सच होता तो पुलिस के पास जाते। भारत आकर मैंने काम की बात की थीं। मैं परिवार की दिक्कतों के बारे में बात नहीं करना चाहती थी।

मैं ऐसा मानकर बैठी थी कि तुम एक फ्लाइट पकड़कर आओगे और चीजें बैठकर सुलझा लोगे। तुमने तो फ्लाइट ली अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ। दोनों को शर्म आनी चाहिए, उसके बच्चे हैं। अपने बच्चों के लिए क्या उदाहरण दे रहे हो? तुम्हारी बेटी को मैंने सिर्फ प्यार ही दिया है और हमेशा देती रहूंगी, लेकिन मेरे बेटे के साथ तुमने जो किया उसके बारे में से किसी को नहीं मालूम। उल्लेखनीय है कि दलजीत की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी। उनके एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री