न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्वरा ने की बेटी राबिया की छठी पूजा, सना ने बेटे तारिक के साथ पहली बार किया उमराह

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर हाल ही में बहुत बड़ी खुशी का आगमन हुआ है। कपल ने 23 सितंबर को अपनी बेटी का इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 10:51:35

2 News : स्वरा ने की बेटी राबिया की छठी पूजा, सना ने बेटे तारिक के साथ पहली बार किया उमराह

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर हाल ही में बहुत बड़ी खुशी का आगमन हुआ है। कपल ने 23 सितंबर को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। उन्होंने बेटी का नाम राबिया रखा है। अब स्वरा ने राबिया की छठी की पूजा की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटो अपलोड की हैं। पूजा में उनका पूरा परिवार मौजूद था।

पहली तस्वीर में स्वरा और फहाद बेटी को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। इस दौरान स्वरा ने पीली साड़ी पहनी है, जो उन पर काफी जंच रही है। फहाद भी पीले रंग के एथनिक अवतार में दिख रहे हैं। इस दौरान कपल राबिया को निहार रहा है। स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “राबिया रामा अहमद की छठी।” अगली तस्वीर में स्वरा पति, बेटी, अपने माता-पिता और सास-ससुर के साथ हैं।

इस दौरान सभी मुस्कुरा रहे हैं। स्वरा ने इसके कैप्शन में लिखा, “राबिया ट्राइब।” अगली तस्वीर में भी पूरा परिवार है। आखिरी तस्वीर में स्वरा के पिता और ससुर हैं। नाना और दादा ने राबिया को गोद में लिया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा-“टाटा+दादा।”

सना ने काबा शरीफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फैमिली फोटो

एक्ट्रेस सना खान ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। सना पूरी तरह से इस्लामिक रंग-ढंग में ढल गई हैं। हाल ही में सना ने पति मुफ्ती अनस सैयद और बेटे तारीक जमील के साथ उमराह किया है। वैसे तो सना इससे पहले भी उमराह कर चुकी हैं लेकिन बेटे के साथ ये उनका पहला उमराह है। सना ढाई महीने के बेटे के साथ गई थीं। सना ने काबा शरीफ से एक खास फोटो शेयर की है।

सना ने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो पोस्ट की है जिसमें उनकी गोद में बेटा और पति दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ सना ने एक लंबा कैप्शन लिखा है। सना ने लिखा- “मैं इसे सालों पहले दिखा चुकी हूं, काबा के पास से एक फैमिली फोटो। उमरा मब्रूक हमारे तारिक जमील को। इस जगह ने मुझे वह सब कुछ दिया है जो मैंने शौहर से मांगा था, जिसका आलिम-ए-दीन, गाइड (मैं अभी भी खुद पर काम कर रहा हूं, मुझे बहुत आगे जाना है) मेरा बेटा (इंशाल्लाह जो आलिम-ए-दीन होगा)।

एक बात पक्की है कि अल्लाह आपकी नेक दुआ को कभी भी रिजेक्ट नहीं करता है, इसमें देरी हो सकती है लेकिन कभी भी रिजेक्ट नहीं किया जा सकता है। प्लीज दुआ करते रहें, हमारा रब हमारी बात सुन रहा है। बिना रोए इसे लिखना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैं इस फ्रेम को देखकर इमोशनल हो गई हूं जो मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार