न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sad News : मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का निधन, ‘आनंद’ फिल्म में निभाया था अहम किरदार

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। यादगार फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना व अमिताभ बच्चन के साथ अहम रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 1:38:11

Sad News : मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का निधन, ‘आनंद’ फिल्म में निभाया था अहम किरदार

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। यादगार फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना व अमिताभ बच्चन के साथ अहम रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। बता दें कि सीमा उम्र संबंधी बढ़ती परेशानियों की वजह से लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र 81 साल थी। सीमा अल्जाइमर से जूझ रही थीं और उनका इलाज जारी था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह अपने बेटे अभिनय देव के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर रह रही थीं।

‘आनंद’ में कैंसर से जूझ रहे राजेश खन्ना जिस डॉक्टर के पास इलाज लेते हैं, सीमा उनकी पत्नी होती है। राजेश उन्हें अपनी बहन की जैसे मानने लग जाते हैं। सीमा ने अपने किरदार को पूरी भावनाओं के साथ निभाया था। खास बात ये है कि फिल्म में सीमा के पति बने डॉक्टर रमेश देव असल जिंदगी में भी उनके पति थे। रमेश ने कई फिल्मों में काम किया।

उनका भी पिछले साल 93 साल की उम्र में हर्ट अटैक से निधन हो गया था। बहरहाल आपको बता दें कि सीमा ने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया था। अपने फिल्मी करिअर के दौरान सीमा ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसके अलावा सीमा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

seema deo,actress seema deo,seema deo death,ramesh deo,anand movie,seema ramesh,abhinay,ajinkya

सीमा और रमेश देव के दोनों बेटे भी हैं मनोरंजन जगत में सक्रिय

साल 1960 में मराठी फिल्म 'मिंया बीवी रजा' के जरिए उन्होंने करिअर की शुरुआत की थी। उनका निधन मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है। साल 2020 में सीमा के बेटे ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरी मां श्रीमती सीमा देव, मराठी फिल्म उद्योग की दिग्गज कलाकार अल्जाइमर से पीड़ित हैं।

हम पूरा देव परिवार, उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता था, वह भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें।' रमेश और सीमा देव के दो बेटे अभिनय व अजिंक्य हैं। अभिनय एक डायरेक्टर हैं और 'देल्ही बेली' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं अजिंक्य मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार