न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस आर. सुब्बालक्ष्मी, फिल्मों में दादी के रूप में थीं लोकप्रिय, सुशांत के साथ भी किया था काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर मिली है। मलयालम (Malayalam) फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आर. सुब्बालक्ष्मी का गुरुवार रात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 11:36:12

नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस आर. सुब्बालक्ष्मी, फिल्मों में दादी के रूप में थीं लोकप्रिय, सुशांत के साथ भी किया था काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर मिली है। मलयालम (Malayalam) फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आर. सुब्बालक्ष्मी का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 87 साल की थीं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम (केरल) के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सुब्बालक्ष्मी संगीतकार और चित्रकार भी थीं। वह दक्षिण भारत से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की पहली महिला संगीतकार थीं। उन्होंने साल 1951 से रेडियो के साथ काम किया था।

एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले वह जवाहर बालाभवन में संगीत और नृत्य प्रशिक्षक थीं। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया। सुब्बालक्ष्मी को लोग ‘नंदनम’, ‘कल्याणरमन’ और ‘पांडिप्पा’ जैसी फिल्मों की वजह से याद रखते हैं। वह अक्सर दादी के रोल में दिखती थीं। सुब्बालक्ष्मी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ में भी काम किया था। वे सुशांत की दादी के किरदार में नजर आई थीं।

उन्होंने न सिर्फ मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और संस्कृत फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखाई है। उन्होंने इंग्लिश फिल्म ‘इन द नेम ऑफ गॉड’ में भी काम किया था। सुब्बालक्ष्मी ने ‘सीता कल्याणम’, ‘ओरु पेन्निंटे कथा’ सहित अन्य भाषाओं में 65 से अधिक धारावाहिकों में भी अभिनय किया था। उन्होंने कई संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वे एक डबिंग कलाकार भी थीं और कुछ टेलीफिल्मों और एल्बमों में भी काम किया।

r subbalakshmi,actress r subbalakshmi,r subbalakshmi death,r subbalakshmi malyalam,sushant singh rajput,dil bechara,r subbalakshmi grandmother

सुब्बालक्ष्मी को एक्टर दिलीप और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, पोती ने ऐसे किया याद

सुब्बालक्ष्मी के निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। मलयालम फिल्म एक्टर दिलीप ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर सुब्बालक्ष्मी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्यारी दादी मां को श्रद्धांजलि।” केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी सुब्बालक्ष्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दें कि सुब्बालक्ष्मी की शादी दिवंगत कल्याणकृष्णन से हुई थी। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गईं। उनकी छोटी बेटी थारा कल्याण भी मशहूर एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनकी पोती सौभाग्य वेंकटेश ने उनके निधन के बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा-“मैंने उन्हें खो दिया। मेरी ताकत और प्यार के 30 साल। मेरी अम्माम्मा, मेरी सुब्बू, मेरी बच्ची। प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे