न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पायल ने इरफान, गंभीर व अक्षय को लेकर किए खुलासे, कंगना ने चुनाव लड़ने को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस पायल घोष हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने पिछले दिनों विश्व कप में मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्रपोज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 8:08:49

2 News : पायल ने इरफान, गंभीर व अक्षय को लेकर किए खुलासे, कंगना ने चुनाव लड़ने को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस पायल घोष हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने पिछले दिनों विश्व कप में मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्रपोज किया था। अब उन्होंने अपने X (ट्विटर) पर कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को सुबह लिखा, “मेरे पीछे क्रिकेटर गौतम गंभीर, एक्टर अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे लेकिन मैं प्यार सिर्फ क्रिकेटर इरफान पठान से करती थी।

मुझे उनके अलावा कोई और दिखता ही नहीं था और मैं इरफान को सब के बारे में भी बोलती थी, सबका मिस कॉल दिखाती भी थी… मैंने बस इरफान से प्यार किया और किसी से भी नहीं…!!!” इसके बाद अगले ट्विट में पायल ने लिखा, “गौतम गंभीर मुझे नियमित रूप से मिस कॉल करते थे। ये इरफान को बहुत अच्छी तरह पता था। वो मेरा सब कॉल चेक करता था... वो ये बात मेरे सामने यूसुफ भाई, हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को भी बताया था जब मैं इरफान को पुणे में मिलने गई थी.. डोमेस्टिक मैच था बड़ौदा का।”

एक और X में पायल ने लिखा, “लेकिन एक बात और भी है… अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बलात्कार किया लेकिन और कोई मतलब अक्षय कुमार की जूती भी नहीं है अनुराग…लेकिन अक्षय कुमार ने मेरे साथ कोई बदतमीजी नहीं की, इतना बड़ा स्टार है…इसके लिए मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगी।”

आखिर में पायल ने इरफान के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे अलग होने के बाद… मैं बीमार पड़ गई.. मैं सालों तक काम नहीं कर सकी… लेकिन वह एकमात्र लड़का था जिससे मैंने प्यार किया… उसके बाद मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया। अरे इरफान कब तक मुंह पर दही जमाके रखोगे... कभी तो मेरे काम आओ। इरफान मेरा बॉयफ्रेंड था.. हम 2011 से डेट कर रहे थे और इसने शादी 2016 में किया...।" पायल कुछ साल पहले भी अनुराग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं।

actress payal ghosh,payal ghosh,gautam gambir,irfan pathan,Akshay Kumar,kangana ranaut,anurag kashyap,loksabha election,chandigarh

कंगना रनौत के अगले साल चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की लग रहीं अटकलें

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने पर रिएक्ट किया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में भाजपा के लिए चंडीगढ़ से चुनाव लड़कर राजनीति में आने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरे रिश्तेदार और दोस्त मुझे यह मानकर भेज रहे हैं कि हेडलाइन मैंने दी है, लेकिन यह हेडलाइन और खबर मेरे द्वारा नहीं दी गई है। इससे पहले कंगना को लेकर खबरें थी कि चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के लिए वह एक दावेदार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

साथ ही कहा गया था कि वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिनेत्री किरण खेर की जगह लेंगी। कंगना ने पिछले महीने राजनीति में संभावित प्रवेश को लेकर कहा था कि अगर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिला, तो वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार करेंगी। इसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। उल्लेखनीय है कि कंगना कई दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे