न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की भांजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना दर्द, साथ में दी यह सीख, ‘खुद को अकेला न समझें’

कॉमेडी के बेताज बादशाह माने जाने वाले एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी मामा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को प्रोफेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 11:56:01

गोविंदा की भांजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना दर्द, साथ में दी यह सीख, ‘खुद को अकेला न समझें’

कॉमेडी के बेताज बादशाह माने जाने वाले एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी मामा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को प्रोफेशन बनाया। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती ने साल 2007 में छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया से करिअर की शुरुआत करते हुए कई डेली सोप में काम किया। हालांकि आरती को खास पहचान कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में हिस्सा लेने के बाद मिली।

अब आरती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पैनिक अटैक के बारे में बताया। आरती ने लिखा-कई बार ऐसा समय होता है जब आप अकेला और सुन्न महसूस करते हैं। मैं अपने पैनिक अटैक के बारे में बहुत खुली हूं और मैं हाल ही में इस चीज से पीड़ित हुई हूं। जहां मुझे लगता है कि मैं अकेली हूं और हर दिन मैं उठती हूं और लड़ती हूं।

समय के साथ सब कुछ बदल जाता है और यह ठीक है, क्योंकि मुझे पता है कि बहुत सारे लोग इससे गुजर रहे हैं। बस इतना कहना चाहती हूं कि आप अकेले नहीं हैं। कोई है जो आपको देख रहा है। वो ऊपरवाला है और वही हिम्मत देता है। मुझे परवाह नहीं है कि कौन क्या सोचता है। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि शायद कोई ऐसा व्यक्ति हो जो इसे पढ़ेगा तो उसे पता चल जाएगा कि आप अकेले नहीं हैं।

आप अपनी मुस्कान बरकरार रखें : आरती सिंह

आरती ने आगे लिखा-भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। आप अपनी मुस्कान बरकरार रखें। मैं पहले भी अपनी स्थिति के बारे में बात करती रही हूं और लगातार इससे जूझती रही हूं, लेकिन मैंने ईश्वर में विश्वास रखा है, जो चट्टान की तरह मजबूती से खड़े रहने की ताकत देता है। मैं उन सभी के लिए मदद की पहल करती हूं जो महसूस करता है कि यह एक अकेला संघर्ष है जबकि हर व्यक्ति चिंता से जूझ रहा है। आरती ने ‘द कॉमेडी साइरस’ जैसे कई शो भी किए हैं। वह ‘ससुराल सिमर का’ में देखी गई थीं। फिलहाल आरती ‘उम्मीद की रोशनी श्रावणी’ में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे

नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज

नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल

'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट

शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच

एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश