न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द मां बनने जा रही हैं यह एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, अक्षय सहित कई सितारों की बन चुकी हैं हीरोइन

एक्ट्रेस आरती छाबड़िया के फैंस के लिए खुशखबरी है। आरती ने उन्हें चाहने वालों को गुड न्यूज दी है। आरती ने अपने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 11:11:05

जल्द मां बनने जा रही हैं यह एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, अक्षय सहित कई सितारों की बन चुकी हैं हीरोइन

एक्ट्रेस आरती छाबड़िया के फैंस के लिए खुशखबरी है। आरती ने उन्हें चाहने वालों को गुड न्यूज दी है। आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यूनिक स्टाइल में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। तब से ही फैंस उन्हें जमकर बधाइयां देने में लगे हुए हैं। 41 वर्षीय आरती शादी के 5 साल बाद मां बनने जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में आरती ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ कई नेकपीस पहने दिखीं।

वह खुशी से बल खाती नजर आ रही हैं। उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है, जिस पर वो हाथ फेरते और फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। वह खिलखिलाकर हंसती हुई बेहद सुंदर लग रही हैं। आरती ने कैप्शन में लिखा, “यही वह जगह है जहां मैं अब पहुंच गई हूं...सृजन, पोषण और अपने जीवन की सबसे खूबसूरत वास्तविक जीवन भूमिका में विकसित होने पर ध्यान केंद्रित करने वाले सर्वोत्तम महीनों का आनंद ले रही हूं।”

23 जून 2019 को विशारद बिडासी के साथ शादी के बाद आरती ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। कपल ने अरेंज मैरिज की थी। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक स्टाइल में हुई थी, जो खूब चर्चाओं में रही। इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आरती ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो चुकी हैं। विशारद टैक्स कंसल्टेंट हैं।

कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस आरती छाबड़िया

आरती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फोटो और वीडियो के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। आरती ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। आरती ने राजकुमार संतोषी की मल्टीस्टारर फिल्म 'लज्जा' से डेब्यू किया था। आरती फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में अक्षय कुमार की हीरोइन बनी थीं।

उन्हें 'शूटआउट एट लोखंडवाला', ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘शादी नं. 1’, 'हे बेबी', ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला है। आरती एड इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। उन्होंने 300 से भी ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। फिल्मों से किनारा करने के बाद से आरती राइजिंग फीनिक्स के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चला रही है। इस प्रोडक्शन हाउस के अंदर कई म्यूजिक वीडियो और टेलीविजन कमर्शियल शूट होते हैं, जिसका डायरेक्शन आरती खुद करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष